मध्यप्रदेश : कांग्रेस की दूसरी सूची आते ही प्रदेश सचिव का इस्तीफा, जानें किस नेता को मिला कौन सा पद

MP Congress executive: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार शाम पदाधिकारियों की दूसरी सूची जारी की। इसमें 25 सदस्यीय पॉलिटकल अफेयर कमेटी (PAC) के अलावा 84 प्रदेश सचिव और 36 संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। राज्यसभा सांसद अशोक सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में 25 नेता
कांग्रेस में पॉलिटिकल अफेयर कमेटी सबसे सशक्त बॉडी मानी जाती है। इसमें पूर्व सीएम कमलनाथ, उनके बेट नकुलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत 25 वरिष्ठ नेताओं को जगह मिली है। प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी इस कमेटी में शामिल हैं।
MP कांग्रेस में 335 पदाधिकारी नियुक्त
कांग्रेस की पहली सूची में 177 पदाधिकारी शामिल थे। जबकि, दूसरी सूची में 158 नाम शामिल हैं। कुल मिलाकर एमपी कांग्रेस ने अब तक 335 पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। सूची जारी होने के डेढ़ घंटे बाद ही प्रदेश सचिव मोनू सक्सेना ने इस्तीफा दे दिया। पहली लिस्ट जारी होने के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित कुछ अन्य नेताओं ने नाराजगी जताई थी। इंदौर के प्रमोद टंडन ने इस्तीफा दिया था।





पहली सूची यहां देखें: मध्यप्रदेश कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित; जीतू पटवारी की टीम में 177 लोगों को मिली जगह, यहां देखें लिस्ट
मोनू सक्सेना ने इस्तीफे में लिखी यह बात
प्रदेश सचिव पद से इस्तीफा देने वाले मोनू सक्सेना ने लिखा, मैं प्रदीप मोनू सक्सेना, NSUI, युवा कांग्रेस और कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं और हमेशा रहूंगा। पार्टी ने मुझे प्रदेश सचिव जैसा महत्वपूर्ण पद सौंपा है। लेकिन अनुरोध है कि मेरी जगह किसी अनुभवी अथवा युवा साथी को पदस्थ कर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का मौका दें। मैं तो हमेशा पार्टी की विचारधारा के लिया कार्य करता हूं। अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हूं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS