कांग्रेस निकालेगी एक और यात्रा: दिल्ली में 7 घंटे चली महासचिवों की मैराथन बैठक, राहुल-खरगे और प्रियंका भी रहीं मौजूद 

Congress AICC General Secretary meeting
X
कांग्रेस निकालेगी एक और यात्रा: दिल्ली में 7 घंटे चली प्रभारी महासचिवों की मैराथन बैठक, राहुल-खरगे भी रहे मौजूद
Samvidhan Bachao Yatra: कांग्रेस के दिल्ली स्थित AICC कार्यालय में बुधवार (19 फरवरी) को 7 घंटे मैराथन बैठक चली। हर जिले में संविधान बचाओ यात्रा निकालने का निर्णय लिया।

Samvidhan Bachao Yatra: कांग्रेस के दिल्ली स्थित एआईसी कार्यालय में 7 घंटे मैराथन बैठक चली। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी सहित सभी महासचिव और प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में देशव्यापी संविधान बचाओ यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। जयराम रमेश ने बताया, अप्रैल में कांग्रेस का AICC सत्र गुजरात में होगा।

कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, हमने सभी महासचिवों और प्रभारियों के साथ 7 घंटे की बैठक की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने अगले 5 साल में हमें जनहित के मुद्दों, संघर्ष और जन आंदोलन के बल पर मुख्य विपक्ष की भूमिका में उभरने का प्रयास करना होगा। ताकि, हम लोगों की पहली पसंद बन सकें।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने कहा, कांग्रेस 2025 संगठनात्मक सुधारों के वर्ष के तौर पर मना रही है। हम हर राज्य, जिले और ब्लॉक में संविधान बचाओ यात्रा शुरू करेंगे। साथ ही अप्रैल के पहले पखवाड़े में अगला AICC सत्र होगा। गुजरात में होने वाले इस सत्र की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

AICC बैठक में लिए गए निर्णय

  • मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, हमें पार्टी की ideology के COMMITTED ऐसे लोगों को आगे बढ़ाना चाहिए, जो विपरीत माहौल में भी चट्टान की तरह साथ खड़े रहे। इस दौरान उन्होंने एकाउंटबिलिटी पर जोर दिया। कहा, प्रदेश के संगठन और चुनाव परिणामों के लिए वहां प्रदेश प्रभारी जिम्मेदार होंगे।
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, बेलगांव में हमने जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम तय किया था। जो अगले एक वर्ष तक चलेगा। इसके तहत अब संविधान बचाओ अभियान शुरू कर रहे हैं। हर जिले, ब्लॉक और राज्य में पदयात्रा, संवाद, नुक्कर सभाएं होंगी। इस पूरे कार्यक्रम का लक्ष्य संगठन का सशक्तिकरण है।
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, चुनाव में वोटर लिस्ट मैन्प्लेशन का काम व्यापक स्तर पर हो रहा है। राहुल गांधी जी ने लोकसभा में भी इस मुद्दे को उठाया है। कांग्रेस समर्थकों के नाम voter list से काट दिए जाते हैं। या फिर दूसरी बूथ में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। जबकि, चुनाव के ठीक पहले BJP समर्थकों के नए नाम जोड़े जाते हैं। इस धांधली को हर हाल में रोकना होगा।
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। कहा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से चयन समिति में चीफ जस्टिस को भी शामिल किया गया था, लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें बाहर कर दिया। उन्हें शायद Chief Justice की निष्पक्षता पर भी भरोसा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले नए CEC की घोषणा कर दी।

इन बातों पर भी चर्चा

  • मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, देश में महंगाई और बेरोज़गारी स्थायी मसला बन गया है। इस मामले में सरकार पूरी तरह विफल है।
  • पीएम मोदी के यूएस यात्रा के बावजूद अमेरिका भारतीय नागरिकों को हथकड़ी लगा कर भेज रहा है। वेजेटेरियन यात्रियों को नॉनवेज खिलाया गया, लेकिन सरकार इस अपमान का विरोध नहीं कर पा रही।
  • अमेरिका आर्थिक मामलों में भी गहरी चोट कर रहा है। हम पर Tariff लगा दिया, लेकिन प्रधानमंत्री इसका भी विरोध नहीं कर पा रहे।
  • जबरदस्ती घाटे का सौदा थोपा जा रहा है। हमारी सरकार चुपचाप मान ले रही है। यह तो हिंदुस्तान का अपमान है।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story