Logo
MP News: भाजपा प्रवक्ता ने दिग्विजयर सिंह और उमंग सिंघार का वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए उनकी बात को लेकर लिखा कि दिग्विजय सिंह सुंदर कांड के पाठ के आयोजन को ग़ैर क़ानूनी बता रहे है। वहीं उमंग सिंघार कांग्रेस विधायक के कान मे विवादों की बात कह रहे हैं।

MP News: मध्य प्रदेश में कांग्रेसी नेताओं द्वारा सुंदर कांड पाठ के आयोजन पर दिए जा रहे बयान पर भाजपा कटाक्ष कर रही है। भाजपा प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह और उमंग सिंघार का वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए कांग्रेसी नेताओं पर गेम खेलने का आरोप लगाया है। सलूजा ने इन नेताओं के वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा है।

ग़ैर क़ानूनी
भाजपा प्रवक्ता ने एक्स पर 2 अलग अलग वीडियो शेयर किया है। एक में दिग्विजयर सिंह और दूसरे वीडियो में उमंग सिंघार की बात को लेकर उन्होंने लिखा कि दिग्विजय सिंह सुंदर कांड के पाठ के आयोजन को ग़ैर क़ानूनी बता रहे है। दिग्विजय की पूर्व की एक तस्वीर भी उन्होंने शेयर करते हुए लिखा कि सड़को पर होने वाली नमाज़ को लेकर भी कभी ग़ैर क़ानूनी बोलने का साहस व हिम्मत दिखाइये दिग्विजय सिंह कभी उनकी अनुमति का भी ज़िक्र करने की हिम्मत दिखाइये।

एक तस्वीर में दिग्विजय सिंह नमाज अदा करने की मुद्रा में दिखाई दे रहे है। जिस पर सूलजा ने आगे लिखा कि कभी मदरसों पर भी बोलने की हिम्मत दिखाइये। कब तक सिर्फ़ सनातन धर्म , भगवा , राम मंदिर , मंदिर की मूर्ति , सुंदरकांड पर ही बोलते रहेंगे।

कांग्रेस की हक़ीक़त
नरेन्द्र सलूजा ने अपने दूसरे वीडियो को दिखाते हुए लिखा कि यह है कांग्रेस की हक़ीक़त। नर्सिंग मामले को लेकर प्रदर्शन की आड़ लेकर कांग्रेस माहौल ख़राब करना चाहती है, गदर करना चाहती है। कांग्रेसी नेता उमंग सिंघार के वीडियो में यह कहते कि अपन तो चाहते है कि विवाद हो जाये पर सलूजा ने लिखा कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस विधायक आतिफ़ अकील से कान में यह बोल बोल रहे है सुंदर कांड का विरोध , विवाद की चाह , यह बता रहा है कि कांग्रेस कोई बड़ा गेम खेल रही है। कांग्रेस का असली चेहरा इस वीडियो से सामने आ गया है। बता दें कि भोपाल के अशोकागार्डन थाने परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं के सुंदर कांड का पाठ कराए जाने पर कांग्रेसी नेताओं के बयान आ रहे हैं।

5379487