सतना में खुलेआम गुंडागर्दी: सरपंच माधुरी के पति ने आधी रात मचाया तांडव, बीच मोहल्ले में 15 राउंड फायरिंग

मध्य प्रदेश के सतना में खुलेआम गुंडागर्दी का केस सामने आया है। सोमवार (27 जनवरी) को आधी रात सरपंच पति ने तांडव मचाया। लोगों को गालियां देते हुए 15 राउंड फायरिंग की।;

Update:2025-01-28 14:28 IST
सतना में खुलेआम गुंडागर्दी: सरपंच पति ने आधी रात मचाया तांडव, बीच मोहल्ले में 15 राउंड फायरिंगControversy over protesting against drain Satna, Sarpanch husband fired 15 rounds, know whole matter
  • whatsapp icon

Satna Crime News: मध्य प्रदेश के सतना में खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। अपराधियों ने आतंक मचा रखा है। सोमवार (27 जनवरी) देर रात नागौद में सरपंच पति और उसके गुर्गों ने जमकर तांडव मचाया। गलत तरीके से बन रही नाली का लोगों ने विरोध किया तो सरपंच पति भड़क गया। सरपंच पति आधी रात अपने गुर्गों के साथ लोगों के घर पहुंचा। गालियां देते हुए 15 राउंड फायरिंग की। शुक्र है किसी को गोली नहीं लगी। घटना की सूचना पर पौड़ी चौकी पुलिस पहुंची, लेकिन बिना कार्रवाई किए उलटे पांव लौट आई। पिथौराबाद गांव में हुई दादागिरी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद नागौद थाना पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। 

जानिए पूरा मामला 
पिथौराबाद गांव निवासी अखिलेश सिंह के घर के पास पंचायत नाली का निर्माण करवा रही है। नाली गलत तरीके से बन रही है। अखिलेश ने नाली निर्माण पर आपत्ति जताते शिकायत की थी। अखिलेश के शिकायत करने पर सरपंच माधुरी जायसवाल का पति पिंटू उर्फ विपिन जायसवाल भड़क गया था। सोमवार (27 जनवरी) की रात विपिन अपने कुछ साथियों के साथ अखिलेश के घर के पास पहुंचा। गालियां देने लगा। महिलाओं ने विरोध किया तो सरपंच पति फायरिंग करने लगा। करीब 15 राउंड फायर किए। घबराए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची लेकिन बिना कार्रवाई किए लौट आई।

इसे भी पढ़ें: आय से अधिक संपत्ति मामला: सौरभ शर्मा को लोकायुक्त ने कोर्ट में सरेंडर करने से पहले किया गिरफ्तार

कारतूस के खोले मौके पर मिले
दनादन फायरिंग करने वाला आरोपी सरपंच पति पुलिस के सामने ही कार में बैठकर रवाना हो गया। पुलिस को घटना स्थल पर लाठियां, गोली के खोखे पड़े मिले हैं। घटना के कुछ देर बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 

पिंटू पर कई थानों में दर्ज हैं केस 
बता दें कि सरपंच पति पिंटू आदतन अपराधी है। तीन साल पहले पावर प्रूफ अल्कोहल पकड़े जाने पर पोड़ी पुलिस चौकी में पिंटू ने हवाई फायरिंग की थी। नवंबर 2023 में अंग्रेजी शराब दुकान पोड़ी में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट करते फायरिंग कर चुका है। पिंटू पर तस्करी, मारपीट, हत्या का प्रयास सहित कई आपराधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

जमानत पर बाहर है पिंटू 
पिंटू की पत्नी माधुरी वर्तमान में पंचायत से सरपंच हैं। छोटा भाई प्रदीप जायसवाल उर्फ कल्लू पूर्व में सरपंच रह चुका है। सरपंची के प्रभाव से वह तस्करी के कार्यों को बड़े पैमाने पर अंजाम देता रहा है। उसके भाई प्रदीप जायसवाल कल्लू के सरपंची के दौरान उसके कब्जे से 36 ड्रमों में 7200 लीटर जहरीली (ओवर प्रूफ अल्कोहल) शराब को जब्त हुई थी। शराब की कीमत 1 करोड़ रुपए थी। पिंटू वर्तमान में जमानत पर बाहर चल रहा है।

Similar News