Conversion in Indore: इंदौर में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। 30 लोगों ने एक साथ धर्म परिवर्तन किया है। खजराना गणेश मंदिर में पूजा-पाठ और हवन के बाद 30 लोगों की घर वापसी हुई है। विश्व हिन्दू परिषद मालवा प्रांत के प्रमुख संतोष शर्मा के नेतृत्व में इन 30 लोगों ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपनाया है। जमीन बी (58) अब जमना बाई, नीलोफर शेख (34) अब निकिता, अक्षा शेख (34) अब आकांक्षा, रज्जाक अब रोहित नाम से जाने जाएंगे। 

कलेक्ट्रेट में जमा किया शपथ पत्र 
मुस्लिम से हिंदू बने सभी लोगों ने कलेक्ट्रेट में आवेदन के साथ शपथ पत्र भी दिया है। खास बात यह कि इनमें से रोहित पहले हिन्दू ही था। उसने कुछ समय पहले मुस्लिम धर्म अपनाया था। अब फिर से हिन्दू धर्म अपनाया है। खजराना गणेश मंदिर में धर्मांतरण करने वालों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी शामिल हुई हैं। 

इनके बदले गए नाम 
राबिया बी अब रंजना, अल्फिया अब आशु, रजिया अब रानी, शमीम शाह अब शानू, राबिया बी अब लाली, सलमा बी अब सरिता, रफीक मोहम्मद अब राहुल, जमीन बी (58) अब जमना बाई, रज्जाक अब रोहित, अंजुम शाह अब आरती,  नीलोफर शेख (34) अब निकिता, अक्षा शेख (34) अब आकांक्षा, अबरार अब अभिषेक, मुबारिक अब मनीष, रहमान अब हीरालाल, रईस अब राजू, रईस खान अब अर्पित, सुरया बी अब पूजा, मेहरु बी अब ममता, कालू खां अब करुलाल, रुकैया अब रुक्मणि, ​​​​​​​जरीना बी अब जानवी और जाकिर अब राहुल के नाम से जाने जाएंगे।