दमोह में भीषण एक्सीडेंट: बांदकपुर से जबलपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप पुल से गिरी, 5 बहनों समेत 8 की मौत; 5 घायल

Road Accident in Damoh
X
दमोह में भीषण एक्सीडेंट: बांदकपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं की जीप पुल से गिरी, 5 बहनों समेत 8 लोगों की मौत
Damoh Accident: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार (22 अप्रैल) को भीषण एक्सीडेंट हो गया। बांदकपुर से दर्शन कर जबलपुर लौट रहे लोधी परिवार की जीप महादेव घाट पुल से नीचे गिर गई।

Damoh Accident: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार (22 अप्रैल) को भीषण हादसा हो गया। बांदकपुर में दर्शन कर जागेश्ववर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की जीप बनवार चौकी के पास महादेव घाट पुल से नीचे गिर गई। हादसे में 5 बहनों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, जबलपुर के भीटा फुलर गांव निवासी लोधी परिवार बांदकपुर से जागेश्वर धाम में दर्शन के बाद लौट रहा था। तभी एक्सीडेंट हो गया। हादसे के वक्त बोलेरो में 15 लोग सवार थे। 6 की मौके पर मौत हो गई। जबकि, दो बच्चों ने दमोह जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। 5 घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

दमोह रोड एक्सीडेंट में इनकी हुई मौत

  1. वैजयंती बाई (60)
  2. लौंग बाई
  3. हल्की बाई
  4. संपत बाई
  5. गुड्डी बाई
  6. रचना
  7. तमन्ना (10)
  8. शिब्बू (8)

ये 5 लोग घायल

  1. रज्जो सिंह (55)
  2. वैभव सिंह (12)
  3. रविंद्र (22)
  4. आयुष
  5. अंकित

सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य
सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। परिजनों ने बताया कि कटंगी स्थित राजघाट पौड़ी गांव शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी के बाद मंगलवार सुबह अलग अलग वाहनों से बांदकपुर दर्शन करने पहुंचे, लेकिन वहां से लौट नहीं सके।

5 सगी बहनों की मौत
मृतकों में शामिल लौंग बाई, हल्की बाई, संपत बाई, गुड्डी बाई और वैजयंती बाई लोधी सगी बहनें थीं। रचना उनके भाई कल्याण सिंह की बेटी और शिब्बू पिता हरि (8) गुड्‌डीबाई का नाती था।

कलेक्टर-एसपी मौके पर पहुंचे
दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुतिकीर्ति सोमवंशी भी घटना स्थल पर पहुंचीं। बताया कि महादेव घाट पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बने पर पुल हादसा हुआ है। संभवत: ओवर स्पीड और स्ट्रक्चरल प्रॉब्लम भी इसकी वजह हो सकती है। मामले की जांच कराई जाएगी। जिस टर्न पर एक्सीडेंट हुआ, वह बेहद खतरनाक है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story