Logo
Datia Rajgarh Fort Wall Collapse: मध्य प्रदेश के दतिया में गुरुवार, 12 सितंबर को राजगढ़ किले की दीवार ढहने से 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 5 लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Datia Rajgarh Fort Wall Collapse: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में गुरुवार तड़के भीषण हादसा हो गया। राजगढ़ किले की दीवार ढहने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग घायल हैं। मृतकों में 5 लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। पुलिस एसडीआरएफ की टीम ने सात घंटे रेस्क्यू आपरेशन चलाकर सभी मृतकों के शव बाहर निकाले। रास्ता संकरा होने के कारण जेसीबी नहीं पहुंची, इस कारण रेस्क्यू में परेशानी हुई।

राजगढ़ किले हादसे के बाद लोग घबराए हुए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े 3 बजे हम लोग सो रहे थे, तभी अचानक बहुत तेज आवाज आई। बाहर निकले तो देखा तो दीवार गिरी हुई थी। मलबे में दबे दो लोगों को तुरंत बाहर निकला और अस्पताल पहुंचाया। डॉयल 100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके पुलिसकर्मी भी पहुंच गए और लोगों को निकालने में मदद करने लगे। 

यह भी पढ़ें: IPS Transfer: पथराव-लाठीचार्ज के बाद रतलाम SP को हटाया, भोपाल रेल और नरसिंहपुर SP भी बदले 

पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, 4 लोग मलबे में दबे
दतिया हादसे में निरंजन वंशकार (55), उनके बेटे सूरज, शिवम, बेटी राधा और पत्नी ममता के अलावा किशन पिता पन्ना लाल और प्रभा पत्नी किशन वंशकार की मौत हो गई है। जबकि, मुन्ना पिता खित्ते वंशकार और उनके बेटे आकाश को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलसुबह 3 बजे हुई इस घटना में मृतकों के शव निकालने सात घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चला।  

यह भी पढ़ें: भोपाल में हिट एंड रन केस:  MANIT स्टूडेंट को 10 मीटर तक घसीटते ले गई कार, पुलिस पर सवाल 

स्थानीय लोगों ने किया हंगामा
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सुबह 8 बजे हंगामा कर दिया। वह मलबा हटाने में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। कहा, सुबह 4 बजे से मलबा हटाया जा रहा है, लेकिन रेस्क्यू टीम किसी को बाहर नहीं निकाल पा रहे। कलेक्टर संदीप मकीन, एसपी वीरेंद्र मिश्रा, टीआई धीरेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। एसडीईआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी है। 

5379487