Logo
भोपाल में कुत्तों का आतंक जारी है। लगातार कई मरीज कुत्ते के काटने से अस्पताल पहुंच रहे हैं। कुत्ते के काटने से एक 4 साल के बच्चे की मौत हो गई।

MP News: भोपाल में कुत्तों का आतंक जारी है। लगातार कई मरीज कुत्ते के काटने से अस्पताल पहुंच रहे हैं। कुत्ते के काटने से एक 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि बच्चा अजीब हरकतें करने लगा था। उसके बाद बेहोश हो गया। बेहोशी हालत में सोमवार की रात अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

15 दिन पहले काटा था कुत्ता
भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित आशिमा इलाके के पास करीब 15 दिन पहले एक 4 साल के बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था। जिस बच्चे को कुत्ते ने काटा उसकी मां कंस्ट्रक्शन में काम करती है। बच्चा भी साथ में ही था। तभी अचानक से एक कुत्ते ने आकर काट लिया। मां ने मामा के साथ मिलकर बच्चे को हमीदिया अस्पताल ले गए। अस्पताल में बच्चा 4 दिन भर्ती रहा और तबीयत में सुधार होने के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई।

दोबारा खराब हुई थी तबीयत
बच्चे का नाम सुलेमान है। सुलेमान की अस्पताल से डिस्चार्ज होने के एक हफ्ते बाद फिर से तबीयत खराब हुई और शरीर ठंडा पड़ गया। इसके साथ ही सुलेमान ने अजीबो गरीब हरकत करना शुरू कर दिया। परिजन सुलेमान को देखकर भयभीत हो गए और उसे दोबारा अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि सुलेमान का पूरा ट्रीटमेंट हो चुका है।

सोमवार की रात अचानक हुआ बेहोश
सुलेमान के मामा एरियल जोजो ने बताया कि 22 जनवरी को सुलेमान चलते-चलते अचानक से गिर गया। कुछ ही देर में उसका शरीर ठंडा पड़ने लगा और रात करीब 9 बजे वह बेहोश हो गया। बेहोश होते देख हम उसे एम्स अस्पताल लेकर पहुंच गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। 

22 जनवरी की रात को अचानक हुआ बेहोश
मामा एरियल ने बताया, 22 जनवरी को सुलेमान चलते-चलते गिर रहा था। उसका शरीर ठंडा पड़ने लगा। रात करीब 9 बजे वह बेहोश हो गया। हम तुरंत उसे एम्स लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टर ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। एम्स प्रबंधन के मुताबिक सुलेमान को रात करीब 9.30 बजे मृत अवस्था में एम्स लाया गया था।

5379487