Logo
Dr Ambedkar memorial Mhow: इंदौर के महू में डॉ भीमराव अम्बेडकर स्मारक निर्माण को लेकर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने बड़ा दावा किया है। कहा, शिवराज सिंह चौहान झूठ प्रचारित करते हैं। स्मारक मेरे कार्यकाल में बना है।

Dr Ambedkar memorial Mhow: इंदौर के महू में भारतरत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर के स्मारक निर्माण को लेकर सियासत शुरू हो गई। कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पर झूठे प्रचार का आरोप लगाया है। कहा बाबा साहब का स्मारक मेरे कार्यकाल में बना है। अर्जुन सिंह की सरकार में मंजूरी मिली थी। 

अर्जुन सिंह ने लिया था निर्णय 
दिग्विजय सिंह सोमवार को इंदौर के महू में राहुल गांधी की सभा के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान मीडिया के सवाल पर कहा कहा, झूठ बोलना शिवराज सिंह चौहान की आदत है। बाबा साहब अम्बेडकर के जन्म स्थल महू में स्मारक बनाने का निर्णय अर्जुन सिंह की सरकार में लिया गया और इसका निर्माण मेरे कार्यकाल में हुआ है। 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी का केंद्र पर हमला; कहा-अडानी-अंबानी को फायदा, गरीबों को नुकसान पहुंचा रही सरकार

शिलान्यास कर श्रेय बटोरती है भाजपा 
दिग्विजय सिंह ने बताया कि भाजपा और RSS की आदत है। मठ, मंदिर और संस्थाओं पर कब्ज़ा करने और श्रेय बटोरने के लिए उन्होंने शिलान्यास किया है। पूरा निर्माण मेरे कार्यकाल में हुआ है। मैं चुनौती देता हूं कि शिवराज सिंह मेरी इस बात को गलत साबित करके दिखाएं। 

यह भी पढ़ें: जातिगत जनगणना कराएगी कांग्रेस: इंदौर में जीतू पटवारी का ऐलान

शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा?
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की महू रैली से पूर्व X पर पोस्ट लिखकर बताया कि महू में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का स्मारक कांग्रेस ने नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बनाया है। शिवराज सिंह के इसी ट्वीट पर दिग्विजय सिंह ने जवाब दिा है। 

jindal steel jindal logo
5379487