Logo
MP Politics News: मध्यप्रदेश की सियासत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पूर्व CM दिग्विजय सिंह के चुनाव हारने की एक कार्यकर्ता को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। दिग्गीराजा को मिली शिकस्त के बाद पूर्व सरपंच ने अपना सिर मुंडवा दिया।

MP Politics News: मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को सबसे बड़ी हार मिली है। भाजपा ने सभी 29 सीटें हासिल कर रिकॉर्ड जीत अपने नाम की है। कांग्रेस को मिली करारी हार से पार्टी अभी उबर भी नहीं पाई है। प्रदेश की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली राजगढ़ लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चुनाव हार गए हैं। दिग्गीराजा के चुनाव हारने की एक कार्यकर्ता को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। दिग्गीराजा को मिली शिकस्त के बाद पूर्व सरपंच ने सिर मुंडवाकर अपनी शर्त पूरी की। 

गांव के माता मंदिर में कराया मुंडन 
बता दें कि बैलास‌ के पूर्व सरपंच करण सिंह पंवार ने दिग्विजय सिंह के हारने पर मुंडन कराने की शर्त गांव के ही एक व्यक्ति से लगाई थी। दिग्विजय सिंह को चुनाव में शिकस्त मिलने के बाद पूर्व सरपंच करण सिंह ने गांव के ही माता मंदिर पर गांव वालों के सामने मुंडन करवाया और अपनी शर्त पूरी की। पूर्व सरपंच के मुंडन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।  

जीवन का आखिरी चुनाव हारे दिग्विजय 
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने जीवन का आखिरी लोकसभा चुनाव अपने ही गढ़ राजगढ़ में हार गए। दिग्विजय को भाजपा प्रत्याशी रोड़मल नागर ने डेढ़ लाख वोटों से करारी शिकस्त दी। भाजपा को यहां 7,58,643 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 6,12,654 वोट मिले थे। दोनों में जीत का अंतर 1,46,089 वोटों का रहा। दिग्विजय सिंह 1991 लोकसभा चुनाव के 33 साल बाद राजगढ़ सीट से किस्मत आजमाने आए थे। 

5379487