भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भाई लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया है। कहा, राहुल गांधी पार्टी के एक सांसद मात्र हैं, उन्हें इतना हाईलाइट मत करिए। चाचौड़ा विधानसभा से विधायक रहे लक्ष्मण सिंह को स्पष्टवादी नेता के तौर में जाना जाता है। वह अक्सर ऐसे बयान देते रहते हैं, जिससे प्रदेश की सियासत गर्मा जाती है।

 

लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से पहले भाजपा में भी रहे हैं। भाजपा के सिम्बल पर लोकसभा चुनाव लड़कर सांसद निर्वाचित हुए थे। बाद में कांग्रेस में वापसी कर ली थी। पिछले दिनों राहुल गांधी पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं, बल्कि वह कार्यकर्ता मात्र हैं। आप लोग उन्हें इतना हाईलाइट न करें और न हमें यह करना चाहिए।

जन्म से नहीं बल्कि कर्म बनते हैं बड़ा नेता
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कहा, राहुल गांधी एक सांसद हैं। इसलिए पार्टी के अन्य सांसदों के बराबर उनका भी ओहदा है। कोई जन्म से नहीं बल्कि कर्म से (बड़ा नेता) बनता है। राहुल गांधी को इतना बड़ा मत समझिए नेता। वह एक साधारण सांसद हैं।