Diwali Holiday 2024: दिवाली पर 6 दिन बंद रहेंगे MP के स्कूल, सरकारी कर्मचारियों की भी बल्ले-बल्ले

School Holidays
X
इस राज्य के 14 जिलों में 27 अक्टूबर तक स्कूल बंद; जानें वजह
दिवाली के 5 दिवसीय उत्सव की शुरुआत मंगलवार, 29 अक्टूबर को धनतेरस से हो रही है। एमपी के स्कूल 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक बंद रहेंगे। केंद्रीय स्कूल एक दिन बंद रहेंगे।

Diwali Holiday 2024: दिवाली पर यदि आप भी बाहर जाने की सोच रहे हैं तो अच्छी खबर है। दीपोत्सव पर इस बार छह दिन के अवकाश पड़ रहे हैं। ऐसे में आप आसानी से शहर से दूर जाकर अथवा घर में अपनों के बीच त्योहार मना सकते हैं। दिवाली पर 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक लगातार स्कूल बंद रहेंगे।

दरसअल, दिवाली के 5 दिवसीय उत्सव की शुरुआत मंगलवार, 29 अक्टूबर को धनतेरस से हो जाएगी। 31 अक्टूबर को महालक्ष्मी पूजन होना है। दिवाली को लेकर 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सरकारी अवकाश है। इसके बाद शनिवार-रविवार की सरकारी छुट्टी होगी।

दिवाली पर कब-कब स्कूलों की छुट्टी

दिनांक अवकाश
29 अक्टूबर धनतेरस
30 अक्टूबर रूप चौदस
31 अक्टूबर दिवाली
1 नवंबर दिवाली
2 नवंबर गोवर्धन पूजा
2 नवंबर रविवार

केंद्रीय विद्यालयों में एक दिन का अवकाश
मध्य प्रदेश में दिवाली पर छह दिन अवकाश के बाद 9 नवंबर को सेकंड सटर्डे और 15 नवंबर गुरुनानक जयंती का भी अवकाश है। इस दिन भी स्कूलों में बच्चों की छुट्टी रहेगी। हालांकि, केंद्रीय विद्यालयों में दिवाली पर सिर्फ एक दिन का अवकाश है। केंद्रीय स्कूलों में दशहरे पर 10 दिन के अवकाश थे, जिस कारण दिवाली पर सिर्फ 30 अक्टूबर को अवकाश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Diwali Gift: मध्यप्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, मोहन सरकार ने 4 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता

कर्मचारियों को 4 दिन की छुट्टी
मध्यप्रदेश में दिवाली का अवकाश 31 अक्टूबर को था। अधिकारी-कर्मचारियों को 1 नवंबर से कार्यालय जाना था, लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा यानी 1 नवंबर को भी अवकाश घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद अधिकारी-कर्मचारियों को लगातार 4 दिन अवकाश मिल जाएगा। 2 नवंबर को शनिवार और 3 नवंबर को रविवार अवकाश है। हालांकि, इस दौरान पुलिस, हेल्थ और फायर ब्रिगेड जैसी अन्य आपात सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को ड्यूटी करनी पड़ेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story