Diwali Holiday 2024: दिवाली पर यदि आप भी बाहर जाने की सोच रहे हैं तो अच्छी खबर है। दीपोत्सव पर इस बार छह दिन के अवकाश पड़ रहे हैं। ऐसे में आप आसानी से शहर से दूर जाकर अथवा घर में अपनों के बीच त्योहार मना सकते हैं। दिवाली पर 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक लगातार स्कूल बंद रहेंगे। 

दरसअल, दिवाली के 5 दिवसीय उत्सव की शुरुआत मंगलवार, 29 अक्टूबर को धनतेरस से हो जाएगी। 31 अक्टूबर को महालक्ष्मी पूजन होना है। दिवाली को लेकर 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सरकारी अवकाश है। इसके बाद शनिवार-रविवार की सरकारी छुट्टी होगी। 

दिवाली पर कब-कब स्कूलों की छुट्टी

दिनांक  अवकाश 
29 अक्टूबर धनतेरस 
30 अक्टूबर रूप चौदस
31 अक्टूबर दिवाली
1 नवंबर दिवाली
2 नवंबर गोवर्धन पूजा  
2 नवंबर रविवार  

केंद्रीय विद्यालयों में एक दिन का अवकाश 
मध्य प्रदेश में दिवाली पर छह दिन अवकाश के बाद  9 नवंबर को सेकंड सटर्डे और 15 नवंबर गुरुनानक जयंती का भी अवकाश है। इस दिन भी स्कूलों में बच्चों की छुट्टी रहेगी। हालांकि, केंद्रीय विद्यालयों में दिवाली पर सिर्फ एक दिन का अवकाश है। केंद्रीय स्कूलों में दशहरे पर 10 दिन के अवकाश थे, जिस कारण दिवाली पर सिर्फ 30 अक्टूबर को अवकाश दिया गया है।