Baba Mahakal: डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने पर अनोखा दान, बाबा महाकाल को चढ़ाई अमेरिकन डॉलर की माला

Baba Mahakal: मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले बाबा महाकाल के भक्त निराले हैं। शनिवार (16 नवंबर) को एक भक्त ने बाबा को अनोखा चढ़ावा भेंट किया। श्रद्धालु ने गुप्त रूप से अमेरिकन डॉलर से बनी माला बाबा को अर्पित की। पुजारियों ने दान पेटी खोली तो 3 फीट लंबी डॉलर की माला देखकर आश्चर्यचकित रह गए। भस्म आरती के दौरान डॉलर के नोट से बनी माला बाबा महाकाल को पहनाई गई। मंदिर में आए भक्त भी इस दृश्य को देखते रह गए। पुजारियों ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप के फिर से राष्ट्रपति बनने की खुशी में उनके फैन ने बाबा महाकाल को डॉलर की माला चढ़ाई है।
बाबा महाकाल.. डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने पर अनोखा दान, बाबा महाकाल को चढ़ाई अमेरिकन डॉलर की माला pic.twitter.com/WssrqKirC4
— Raju Sharma (@RajuSha98211687) November 16, 2024
200 से अधिक अमेरिकन डॉलर
मंदिर के पुजारी के मुताबिक, माला को चढ़ाने वाले श्रद्धालु ने अपना नाम गुप्त रखा है। भस्म आरती के बाद माला बाबा महाकाल को अर्पित की गई और फिर इसे कोषालय में जमा कर दिया है। 3 फीट लंबी डालर की माला में 200 से अधिक अमेरिकन डॉलर के नोट जड़े हैं। माला के मध्य में जय-जय महाकाल भी लिखा है। इसके अलावा भस्म आरती में शामिल एक अन्य श्रद्धालु ने 51,000 रुपए की नगद राशि भी बाबा महाकाल मंदिर में रखी दान पेटी में डाली।
पंचामृत से किया अभिषेक पूजन
- महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के 4 बजे कपाट खोलने के बाद भगवान महाकाल को गर्म जल से स्नान कराया। फिर पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और फलों का रस) से अभिषेक पूजन किया।
- हरिओम का जल अर्पित कर कपूर आरती की गई। फिर बाबा के मस्तक पर डायमंड जड़ित त्रिपुण्ड, त्रिनेत्र और चंद्र के साथ भांग-चन्दन अर्पित कर श्रृंगार किया।
- भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल को ड्रायफ्रूट के साथ भोग अर्पित कर कपूर आरती की गई। शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगन्धित पुष्पों से बनी माला अर्पित की गई।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS