international para swimmer Satyendra Lohia in Gwalior: अन्तरराराष्ट्रीय पैरा स्विमर सत्येंद्र लोहिया को पद्मश्री अवार्ड मिलने पर उनके गृह जिले भिंड और ग्वालियर में खुशी का माहौल है। ग्वालियर पुलिस ने उनका आत्मिक सम्मान किया। DSP संतोष पटेल ने ट्राइसिकिल में घुमाकर उनका प्रोत्सहन बढ़ाया और उपलब्धियां बताई। 

डीएसपी संतोष पटेल ने सोशल मीडिया साइट X पर वीडियो पोस्ट कर लिखा कि अर्जुन अवार्ड और पद्मश्री का सम्मान सत्येंद्र लोहिया जी के उन हौसलों का है, जो तूफ़ानों से टकराकर भी टूटते नहीं और राष्ट्र का परचम लहराते हैं। मैं गांव के तलवा में जब भी तैरता हूं तो 10 मिनट में सांसे फूल जाती हैं। सत्येन्द्र लोहिया के पैर काम नहीं करते, इसके आवजूद उन्होंने ठंडे समंदर को तैरकर पार किया। 

international para swimmer Satyendra Lohia

कौन हैं सत्येंद्र सिंह लोहिया 
अंतरराष्ट्रीय विकलांग तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया मूलत: भिंड जिले के रहने वाले हैं। परिवार ग्वालियर में रहता है। वह इंदौर जीएसटी ऑफिस में पदस्थ हैं। सत्येंद्र ने अब तक सात नेशनल और तीन इंटरनेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। नेशनल में 20 मेडल जीते। इनमें पांच गोल्ड भी शामिल हैं। अर्जुन अवार्ड के बाद उन्हें पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया है। 

वर्ल्ड के सबसे ठंडे चैनल में 14.39 घण्टे तैराकी
केटलीना और इंग्लिश चैनल पार करने वाले वाले सतेंद्र लोहिया पहले एशिया के पहले अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग पैरा स्वीमर बन गए। गत वर्ष उन्होंने 12℃ तापमान के बीच ठंडे पानी में 14 घण्टे 39 मिनिट तैरकर नॉर्थ आयरलैंड में नॉर्थ चैनल पार किया। था। सतेंद्र की मानें तो सुबह 11 बजे नॉर्थ चैनल समुद्र में तैराकी शुरू की थी और नार्दनलैंड के डोनगड़ी और पोर्ट पेट्रियट स्कॉटलैंड के बीच 36 किमी तक तैराकी है। यह वर्ल्ड का सबसे ठंडा चैनल है।