Logo
Vijayadashmi 2024: मध्य प्रदेश की राजधानी में शनिवार, 12 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा चल समारोह और दशहरा उत्सव के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। इसलिए घर से निलकने से पहले परिवर्तित मार्ग की जानकारी जुटा लें।

Vijayadashmi 2024: दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शनिवार, 12  अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। यह सिलसिला अगले 3 दिन तक चलेगा। भोपाल नगर निगम प्रशासन ने सभी विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, फायर ब्रिगेड की तैनाती कर दवा का छिड़काव कराया है। 

खटलापुरा, प्रेमपुरा समेत सभी 6 घाटों पर नगर निगम ने क्रेन की व्यवस्था की है। इनकी मदद से बड़ी मूर्तियों को विसर्जित किया जाएगा। दशहरा चल समारोह, रावण दहन स्थलों व विसर्जन घाटों पर निगम के वरिष्ठ अधिकारी अमले के साथ तैनात कर दिए गए हैं। वहीं मंदिरों व अन्य स्थानों से नारियल का वेस्ट इकट्ठा कर प्रोसेसिंग सेंटर भेजा, जहां कई प्रकार की सामग्री इससे बन रही है। 

नगर निगम आयुक्त ने घाटों और दशहरा मैदानों में साफ-सफाई, पुताई, सड़क के गढ्‌ढे भरने, पंचवर्क के कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं। रावण दहन और प्रतिमा विसर्जन के बाद मैदानों और जल स्रोतों की साफ सफाई और अवशेषों को सुरक्षित रखवाने के निर्देश दिए हैं।  

घाटों पर दो व्यवस्थाएं
खटलापुरा, शाहपुरा, प्रेमपुरा, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर और हथाई खेड़ा डैम में मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। घाटों पर दो तरह की व्यवस्था हैं। बड़ी मूर्तियों के लिए क्रेन है और छोटी के लिए कुंड में व्यवस्था की गई है।

छोटी मूर्तियों के लिए कुंड बनाए 
खटलापुरा, शाहपुरा, प्रेमपुरा, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ और हथाईखेड़ा डैम में मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। बड़ी मूर्तियों के लिए क्रेन है, तो छोटी के लिए कुंड में व्यवस्था की गई है।

भोपाल में रावण दहन के कार्यक्रम
भोपाल में शनिवार को बैरागढ़ दशहरा मैदान, गांधीनगर दशहरा मैदान, कोहेफिजा दशहरा मैदान, छोला दशहरा मैदान, हाउंसिग बोर्ड दशहरा मैदान, अशोका गार्डन दशहरा मैदान, जंबूरी, दशहरा मैदान, अयोध्या नगर दशहरा मैदान, भेल दशहरा मैदान, एम.वी.एम कॉलेज दशहरा मैदान, विट्ठल मार्केट दशहरा मैदान, लहारपुरा दशहरा मैदान, 5 नंबर बस स्टॉप दशहरा मैदान, ओल्ड केम्पियन दशहरा मैदान, टीटी नगर, कोलार दशहरा मैदान, शाहपुरा दशहरा मैदान, कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड दशहरा मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम होगा। 

भोपाल के इन इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट

  • भानपुर चौराहे से छोला दशहरा मैदान की ओर केवल कार्यक्रम में शामिल होने वाले सिर्फ हल्के और दोपहिया वाहन जाएंगे। अन्य वाहन कृषि मण्डी, गणेश मंदिर छोला अंडर ब्रिज होकर नादरा की ओर जाएंगे।
  • विदिशा या बैरसिया की से नादरा बस स्टैण्ड या पुतलीघर बस स्टैण्ड की ओर वाली सभी बसें भानपुर अथवा बेस्ट प्राईज तिराहे तक ही आ सकेंगी। 
  • श्रीराम विजय रथ यात्रा जब नादरा बस स्टैंड पहुंचेगी तब भोपाल टॉकीज एवं अल्पना से वाहन नादरा की ओर आना-जाना नहीं करेंगे। 
  • रथयात्रा के छोला रोड में प्रवेश करने पर वाहन वैकल्पिक मार्ग काजीकैंप, डीआईजी बंगला की तरफ आना-जाना करेंगे।

यह भी पढ़ें: Dussehra 2024: दशहरा के दिन क्या करें क्या न करें, यहां दूर करें कन्फ्यूजन

निगम अमला एकत्रित करेगा पूजन सामग्री 
पूजन सामग्री इकट्ठा करेगा निगम अमला सभी घाटों पर निगम की टीमें तैनात की गई हैं। ऐसी व्यवस्था गणेश विसर्जन में की गई थी। 3 दिन में 4 हजार से अधिक मूर्तियां विसर्जन हुआ। जिसमें 50 टन से ज्यादा पूजन सामग्री इकट्ठा हुई। मूर्तियों से निकले बांस से ट्री गार्ड बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Dussehra 2024 Upay: दशहरे के दिन दीपक जलाना होता हैं शुभ, जानें सही संख्या, नियम, दिशा और समय

कलेक्टर ने लिया जायजा
दुर्गा प्रतिमाओं के शनिवार से शुरू होने वाला विसर्जन तीन दिन तक चलेगा। गणेश विसर्जन के दौरान 2019 में हुए हादसे जैसा फिर न हो इसलिए खटलापुरा, प्रेमपुरा समेत सभी 6 घाटों पर केन की व्यवस्था की गई है। इनकी मदद से बड़ी मूर्तियों को विसर्जित किया जाएगा। समिति पदाधिकारियों को घाटों पर जाने की अनुमति नहीं रहेगी, जिसके लिए घाटों के आसपास बेरिकेडिंग कर दी गई है। शुक्रवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने विसर्जन घाटों का जायजा लिया

CH Govt jindal steel jindal logo hbm ad
5379487