ईद-उल-फितर 2025: भोपाल में ईद पर बंद रहेंगी प्रमुख सड़कें; जानें कहां-कब पढ़ी जाएगी नमाज ?

Eid Namaz Timings Bhopal: भोपाल में सोमवार (31 मार्च) को ईद मनाई जाएगी। रूअत-ए-हिलाल कमेटी ने चांद नजर आने की पुष्टि की है। नमाज की टाइमिंग भी जारी कर दी गई है।;

Update:2025-03-30 23:14 IST
Bhopal Eid Namaz TimingBhopal Eid Namaz Timing
  • whatsapp icon

Eid Namaz Timings Bhopal: ईद-उल-फितर सोमवार को देशभर में उत्साह से मनाया जाएगा। भोपाल की विभिन्न मस्जिदों में सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक नमाज पढ़ी जाएगी। इस दौरान ट्रैफिक जाम न हो, पुलिस ने विशेश प्लान तैयार किया है। सुरक्षा की दृष्टि से भी सख्त इंतजाम किए गए हैं। 

रूअत-ए-हिलाल कमेटी ने रविवार शाम चांद नजर आने की पुष्टि की, जिसके बाद से ईद मनाने की तैयारियां शुरू हो गईं। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी जाएगी। 

भोपाल में ईद की नमाज की टाइमिंग

ईदगाह सुबह 7.30 बजे
जामा मस्जिद सुबह 7.45 बजे
ताजुल मसाजिद सुबह 8 बजे
मोती मस्जिद सुबह 8.15 बजे
जामा मस्जिद, पिपलानी सुबह 7.45 बजे
मस्जिद स्वालेहीन, गोविंदपुरा सुबह 8.15 बजे
बरखेड़ा मस्जिद सुबह 8 बजे
हबीबगंज मस्जिद सुबह 8.15 बजे
निजामुद्दीन मस्जिद सुबह 8 बजे
प्रेस कॉम्प्लेक्स मस्जिद सुबह 9 बजे
हज हाउस मस्जिद सुबह 8 बजे

ईद-उल-फितर पर ट्रैफिक प्लान 
भोपाल पुलिस ने ईद-उल-फितर पर भारी भीड़ और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया है। 31 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक भोपाल की प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। कुछ जगह नोएंट्री भी लागू की गई है। ताकि, नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

Bhopal Trafic Plan for eid

यह भी पढ़ें: चांद के हुए दीदार, भारत में कल मनेगा ईद का जश्न; लखनऊ, भोपाल और दिल्ली में विशेष इंतजाम 

यातायात हेल्पलाइन नंबर
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वह वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करें। समस्या होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340, 2443850 और व्हाट्सएप नंबर 7587602055 पर संपर्क करें। 

Similar News