Logo
Son Killed Elderly mother in Sagar: सागर जिले के कोपरा गांव में शनिवार देर रात अमोल लोधी ने शराब के नशे में 72 वर्षीय मां कमलरानी की डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Son Killed Elderly mother in Sagar: मध्य प्रदेश के सागर जिले में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की उसके बेटे ने डंडे से पीटकर-पीटकर मार डाला। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। 

देवरी थाना क्षेत्र के कोपरा गांव में शनिवार देर रात अमोल लोधी शराब के नशे में घर पहुंचा और मामूली बात पर 72 वर्षीय मां कमलरानी से विवाद करने लगा। शराब के नशे में उसने डंडे मां की पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। शोर सराबा सुन आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया। लोगों ने देवरी पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने आरोपी अमोल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है। कुछ देर बाद गांव के बाहर से उसे गिरफ्तार कर लिया। थाने में पूछताछ की जा रही है। देवरी थाना प्रभारी निशांत भगत ने बताया, आरोपी झगड़ालू प्रवृत्ति का है। 

ग्रामीणों ने आरोपी गांव में अक्सर लोगों से विवाद करता रहता है। उसकी इस हरकत से लोग परेशान हैं। पत्नी भी परेशान थी, जिस कारण घर छोड़कर मायके चली गई। मां के साथ भी आए दिन वह विवाद करता रहता था। देवरी थाने में उसके खिलाफ चोरी, मारपीट समेत अन्य केस दर्ज हैं।

5379487