भोपाल। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बुधवार की रात मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुजारनी पड़ी। वह त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही फ्लाइट पर सवार थे, लेकिन खराब मौसम और कोहरे की धुंध के चलते उड़ान भर पाना मुश्किल हो रहा था। लिहाजा, भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट में पूर्व राष्ट्रपति वाली फ्लाइट की आपात लैंडिंग कराई गई। आपात लैंडिंग के चलते पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पूरी रात भोपाल में ही रहे। सुबह 9 बजे उनकी फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ान भर सकी। 

भोपाल में दो फ्लाइट की आपात लैंडिंग
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR)दिल्ली के आसपास घना कोहरा था। जिस कारण बुधवार रात दिल्ली जाने वाली कुछ फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी थीं। वहीं कुछ की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। बेंगुलूरू से दिल्ली और त्रिवेंद्रम से दिल्ली जाने वाली दो फ्लाइट की आपात लैंडिंग भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट में कराई।