New year तोहफा: धान पर MSP के साथ मिलेगी प्रोत्सान राशि, जानें किसानों को कितना होगा फायदा?

paddy MSP and incentive
X
paddy MSP and incentive
धान पर MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के साथ प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। गुरुवार (26 दिसंबर) को MP कैबिनेट ने किसानों को प्रति हेक्टेयर 2 हजार देने का फैसला लिया है।  

Paddy MSP and incentive: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार किसानों को नए साल में बड़ा तोहफा देने जा रही है। धान उत्पादक किसानों को अब MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के साथ प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। मोहन कैबिनेट ने गुरुवार (26 दिसंबर) को इस प्रस्ताव पार मुहर भी लगा दी है। बताया, किसानों को प्रति हेक्टेयर 2 हजार प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

3100 रुपए क्विंटल धान खरीदने का वादा
मध्य प्रदेश में अभी धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपए प्रति क्विंटल है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले 3100 रुपए क्विंटल के हिसाब से धान खरीदने का निर्णय लिया था, लेकिन ऐसा नहीं किया। इस वादा खिलाफी को लेकर किसानों में नाराजगी है। कांग्रेस भी इसे मुद्दा बना रही है।

धान पर प्रति क्विंटल 2400 मिलेंगे
मध्य प्रदेश में धान का औसतन उत्पादन प्रति हेक्टेयर 25 क्विंटल होता है। इस लिहाज से किसानों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि प्रति क्विंटल 80 रुपए पड़ेगी। इसमें MSP के 2320 रुपए जोड़ दें तो 2400 रुपए हो जाएंगे, लेकिन किसानों की 3100 रुपए क्विंटल दिए जाने की है। बताया कि खाद-बीज, डीजल और परिवार की मजदूरी जोड़ दें तो इतने से लागत नहीं निकलती।

यह भी पढ़ें: गैर-बासमती चावल के निर्यात से प्रतिबंध हटा, इन राज्यों के किसानों की बल्ले-बल्ले

कोदो-कुटकी की प्रोत्साहन राशि नहीं मिली
किसान नेता सुभाष पांडेय ने सरकार के निर्णय को दिखावा बताया है। कहा, चुनावी वादे के अनुसार, धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए घोषित किया जाना चाहिए। सरकार कोदो कुटकी पर भी प्रोत्साहन राशि देने का वादा किया है, लेकिन किसी किसान के खाते में राशि नहीं आई। भावंतर योजना बंद हो गई, लेकिन कुछ किसानों का अब तक भुगतान नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें: MSP बढ़ाने की मांग; सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र समेत 2 राज्य सरकारों से जवाब मांगा

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में धान की कीमत
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ही धान 3217 रुपए क्विंटल के हिसाब से खरीद रही है। महाराष्ट्र में भी एमएसपी के साथ 700 से 1000 रुपए बोनस का ऐलान किया है, लेकिन एमपी में भी ऐसा नहीं हो रही। मप्र में धान का सरकारी रेट 2320 रुपए क्विंटल है, लेकिन बाजार में यह 1800 से 2100 रुपए क्विंटल बिक रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story