Logo
Indore Kamal Godane murder: इंदौर के कुंदन नगर में कमल गोडाने की हत्या उसके बेटे अमन ने की है। वह पिता की दूसरी शादी से नाराज था। एक दिन पहले दोनों में कहासुनी हुई थी। रात में सोते समय उसने चाकू से हमला कर दिया।

Indore Kamal Godane murder: इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने पिता की चाकू से हमलाकर हत्या कर दी। वह पिता की दूसरी शादी से नाराज था। कुंदन नगर में आरोपी ने वारदात उस समय की है, जब पिता घर में सो रहे थे। आरोपी ने गर्दन, जांघ और पसलियों पर चाकू से 13 वार किए हैं। गुरुवार रात उपचार के दौरान एमवाय अस्पताल में मौत हो गई। 

इंदौर के कुंदन नगर में शनिवार रात कमल गोडाने की हत्या हुई है। कमल का बेटा अमन उनकी दूसरी शादी से नाराज था। एक दिन पहले इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देर रात अमन ने पिता कमल पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव में कमल की दूसरी पत्नी निशा भी घायल हो गई हैं।  

चारों बच्चे शादी-शुदा 
निशा ने बताया कि पहली पत्नी आशा की मौत के बाद कमल ने मुझसे शादी की है। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में उन्हें दिक्कत हो रही थी। कमल को पहली पत्नी से दो बेटियां सुजाता, नेहा और दो बेटे राहुल, अमन हैं। चारों की शादी हो चुकी है। 

बेटी-दामाद ने सुलह कराया, बेटे ने किया हमला 
अमन घर के खर्चों को लेकर नाराज था। गुरुवार 27 जून की रात इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान कमल की बेटी नेहा और दामाद राहुल भी घर आए थे। सभी ने विवाद सुलझाया। लेकिन रात 2 बजे अमन चाकू लेकर पिता के कमरे में गया और हमला कर दिया। सौतेली मां निशा ने रोका तो उसे भी चाकू मार दी। शोर-शराबा सुन राहुल उसकी पत्नी वंशिका सहित परिवार के अन्य लोग पहुंचे और बीच बचाव किया। 

पुलिस ने बेटे को पकड़ा तो भागने लगा घायल पिता

  • पुलिस ने अमन को गिरफ्तार किया तो घायल कमल खुद को बचाने घर से निकलकर भागने लगा। परिवार के लोग उसके पीछे दौड़े और पकड़कर पहले जिला अस्पताल फिर एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। अधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी, लेकिन  शनिवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। 
  • पुलिस के मुताबिक, अमन के खिलाफ पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। पोस्टमार्टम के बाद धाराएं बढ़ाई जा रही हैं। 
5379487