Logo
MP News: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को भोपाल से गंजबासौदा की यात्रा ट्रेन में किए। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह साथ रहीं। इस बात की जानकारी उन्होंने (X) के माध्यम से दी।

MP News: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को भोपाल से गंजबासौदा की यात्रा ट्रेन में किए। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह साथ रहीं। इस बात की जानकारी उन्होंने (X) के माध्यम से दी। उन्होंने यह भी लिखा कि रेल यात्रा के दौरान कई यादें ताजा हो रही हैं। ये अनुभव आनंददायक है।

ट्रेन में यात्रा करने के दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि मन आनंद से भरा हुआ है, आज गंजबासौदा जा रहा हूं। वह मेरी कर्मभूमि है और जनता से मेरा परिवार का रिश्ता है। आज एक बार फिर सबसे मिलूंगा। कोई चुनौती नहीं है, मेरा तो प्रदेश की जनता से दिलों का रिश्ता है, इसलिए क्षेत्र कोई भी हो, नए क्षेत्र भी जुड़े है, तो कोई अंतर नहीं पड़ता। जनता का प्रेम, स्नेह और विश्वास मिलता है क्योंकि हमारी जिंदगी ही जनता की सेवा के लिए है। 

कोई चुनौती नहीं
उन्होंने कहा कि क्षेत्र तो यही रहेगा, जनता नहीं छूटी है। यहीं रहेंगे, हम लोग मिशनरी कार्यकर्ता हैं। भारतीय जनता पार्टी एक मिशन है। राष्ट्रीय पुर्ननिर्माण का और हम लोगों ने तय किया है कि, देश के लिए काम करेंगे। अपनी जनता के लिए काम करेंगे, लेकिन जब आप किसी मिशन के लिए काम करते हैं। बड़े उद्देश्य के लिए काम करते हैं तो आप खुद तय हीं करते हैं कि, आप कहां काम करेंगे। मिशन जो उपयुक्त समझता है, वह काम आपको सौपता है। जनता ने विधायक बनाया तो विधायक रहकर सेवा की, सांसद रहे फिर मुख्यमंत्री बने तो 18 साल दिन और रात जनता की सेवा की। अब फिर पार्टी ने कहा कि, सांसद की भूमिका में लड़ना है तो सांसद के रूप में काम करेंगे। हमें कोई चुनौती नहीं है।

काफी समर्थक रहे मौजूद
पूर्व मुख्यमंत्री ने विदिशा वासियों को धन्यवाद देते हुए लिखा कि आज बिलासपुर एक्सप्रेस जनता के प्रेम और विश्वास की सुपरफास्ट ट्रेन बन गई है। इस दौरान काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। 

5379487