गुना-शिवपुरी में कांग्रेस को झटका: लोकसभा चुनाव से पहले यह नेता भाजपा में शामिल, भोपाल में CM ने दिलाई सदस्यता

Lok Sabha election 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश में दल बदल का सिलिसला जारी है। शनिवार को शिवपुरी जिले के पूर्व विधायक सहित 100 कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए। गुना-शिवपुरी सीट पर 7 मई को मतदान है। इससे पहले नेताओं का भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, विधानसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस से नेताओं का पलायन जारी है।
#WATCH भोपाल में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए। pic.twitter.com/Z0leeSbhFk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2024 इन नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
शिवपुरी से पूर्व विधायक हरि बल्लभ शुक्ला, पूर्व प्रदेश महामंत्री महेश गुरबाणी, पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस अमित दांतरे सहित 100 कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली। भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी नेताओं को भगवा गमछा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में शिवपुरी से पूर्व विधायक श्री हरि बल्लभ शुक्ला जी, पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री महेश गुरबाणी जी ,पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस श्री अमित दांतरे जी सहित लगभग 100 से अधिक कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि सरपंच-उपसरपंच व कार्यकर्ताओं ने… pic.twitter.com/O1toZ05SzQ
— Dr Narottam Mishra (Modi Ka Parivar) (@drnarottammisra) April 20, 2024 यह नेता रहे मौजूद
इस दौरान न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक नरोत्तम मिश्रा, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री आनंद शर्मा, सुरेश पचौरी, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक भगवान दास सबनानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
