Logo
MP High Court Chief Justice: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की थी। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने यह प्रस्ताव पारित कर दिया। 

MP High Court Chief Justice: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया होंगे। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने आदेश जारी किए हैं। गुरमीत सिंह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जस्टिस रह चुके हैं। उनका जन्म 1 नवंबर 1965 को हुआ था। 

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की थी। जिस पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने प्रस्ताव पारित कर दिया। 

प्रस्ताव में बताया गया कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय देश के सबसे बड़े हाईकोर्ट में शुमार है। इसलिए, वहां के वरिष्ठतम न्यायाधीश को बतौर मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करना उचित होगा। 

शील नागू पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस 
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति रहे शील नागू को पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। साथ ही न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश निुयक्त किया गया था। 


कौन हैं न्यायमूर्ति सुरजीत सिंह संधावालिया? 

  • न्यायमूर्ति सुरजीत सिंह संधावालिया का का जन्म 1 नवंबर 1965 को हुआ। 1986 में उन्होंने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से बीए (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की। 1989 में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एलएलबी किया। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल में अधिवक्ता रहे। पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल में वकील के तौर पर काम भी किया।
  • न्यायमूर्ति संधावालिया 30 सितंबर 2011 को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किए गए थे। 24 जनवरी 2014 को वह स्थायी न्यायाधीश बने। 
  • संधावालिया का परिवार कानून के क्षेत्र से जुड़ा रहा है। उनके पिता 1978 से 1983 तक पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और 1983 से 1987 तक पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। 
  • न्यायमूर्ति सुरजीत सिंह संधावालिया स्पोर्ट्स परशन भी रहे हैं। कॉलेज के दिनों में वह लॉन टेनिस खेलते थे। विवि स्तर की कई प्रतियोगिताओं में अपने कॉलेज और विवि की टीम का प्रतिनिधित्व भी किया। 
5379487