Guru-Pushya Nakshatra: दिवाली और धनतेरस से पहले खरीदी और निवेश का महामुहूर्त बन रहा है। गुरुवार, 24 अक्टूबर को पूरे दिन गुरु-पुष्य नक्षत्र का शुभ योग है। इस दिन महालक्ष्मी, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, पारिजात, बुधादित्य और पर्वत योग का संयोग भी बन रहा है। ऐसे में खरीदी विशेष फलदायी मानी जाती है।  

गुरु पुष्य नक्षत्र का योग
ज्योतिषाचार्य पंडित मोहनलाल द्विवेदी के अनुसार, गुरु पुष्य नक्षत्र का योग गुरुवार सुबह 11:42 बजे से शुक्रवार सुबह 9:40 बजे तक रहेगा। इस दौरान सोने-चांदी के आभूषण, बही खाते, मूर्तियां और बर्तन खरीदना लाभकारी माना जा रहा है।

खरीदी के लिए विशेष मुहूर्त
गुरु पुष्य नक्षत्र के चलते गुरुवार का दिन वैसे तो खरीदारी के लिए बहुत शुभ और फलदायी है, लेकिन दोपहर 12 से 1 बजे का समय और शाम 4:30 से 6 बजे के बीच का समय खरीदारी के लिए सर्वोत्तम है। 

सोने के भाव में कमी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार शाम अमेरिकी डेटा के चलते सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है। सोना 2780 डॉलर से घटकर 2725 डॉलर पहुंच गया। वहीं इंदौर में सोना 80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 96,500 रुपए प्रति किलो बिकी। दाम गिरने से त्योहारों की ग्राहकी में तेजी की उम्मीद है। भोपाल सराफा महासंघ के मुताबिक, सोने-चांदी की खरीदारी में इस साल उछाल की उम्मीद है।

बाजार की तैयारियां

  • ऑटोमोबाइल: भोपाल में 2500 से अधिक टू-व्हीलर और 800 से अधिक कारों की प्री-बुकिंग हो चुकी है। 
  • रियल एस्टेट: क्रेडाई के अध्यक्ष मनोज मीक के मुताबिक, इस नक्षत्र में 100 करोड़ से अधिक के बिजनेस की संभावना है।
  • इलेक्ट्रॉनिक: वॉशिंग मशीन, फ्रिज, टीवी, एसी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की खरीद पर ऑफर भी दिए जा रहे हैं। कुछ कस्टमर इनकी प्री-बुकिंग करा ली है। गुरु पुष्य नक्षत्र पर प्रोडक्ट की डीलेवरी कराना चाह रहे हैं।  

इंदौर और ग्वालियर की स्थिति

  • इंदौर में 700 से अधिक कारों की प्री-बुकिंग हो चुकी है। सराफा बाजार में लाइट वेट ज्वेलरी की डिमांड ज्यादा है। 
  • ग्वालियर में ज्वेलरी की खरीदारी पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है।