हनुमान जयंती पर अनोखा प्रदर्शन: शिप्रा के गंदे पानी में कांग्रेस MLA ने लगाई डुबकी, कहा-उज्जैन को कलंकित कर रही BJP सरकार

Mahesh Parmar protest for Shipra river: मध्य प्रदेश में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन स्थित शिप्रा नदी में गंदगी के खिलाफ कांग्रेस विधायक महेश परमार ने अनोखा प्रदर्शन किया। हनुमान जन्मोत्सव के दिन मंगलवार सुबह उन्होंने शिप्रा नदी में मिलने वाले सीवर के पानी में स्नान कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH मध्य प्रदेश: उज्जैन लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार ने शिप्रा नदी में गंदे नाले का पानी मिलाने को लेकर नाले के पानी में स्नान कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/KyGRNFW4cO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2024
#WATCH मध्य प्रदेश: उज्जैन लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार ने कहा, "पिछले 20 साल से मध्य प्रदेश में और 10 साल से देश में भाजपा की सरकार है। लगातार सालों से इनके सांसद, विधायक और महापौर हैं। भाजपा और शासन प्रशासन के लोग हमें कलंकित कर रहे हैं। 500 करोड़ खर्च करने के… https://t.co/VBj04ZFImz pic.twitter.com/aTNWvpJbhQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2024
महेश परमार ने बताया कि 500 करोड़ खर्च करने के बाद भी गंदगी की यह स्थिति है। शिप्रा की सफाई के लिए फिर से 600 करोड़ का नया बजट आया है। भाजपा सांसद पिछले 5 साल में यहां एक बार भी नहीं आए।
शिप्रा में मिल रहा इंदौरवासियों का मल-मूत्र
महेश परमार ने बताया ने बताया कि 40-50 लाख इंदौरवासियों का मल-मूत्र रोज शिप्रा में मिलता है। धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले लोग भाजपा के लोग और शासन-प्रशासन के प्रतिनिध उज्जैन को कलंकित करने का काम करते हैं।
ओवरफ्लो होने लगा सीवरेज का गंदा पानी
उज्जैन में राम घाट के पास PHE की पाइपलाइन लीकेज होने से चैंबर भी ओवरफ्लो होने लगा। सीवरेज का गंदा पानी लीक होकर शिप्रा नदी में मिलने लगा। कांग्रेस विधायक व लोकसभा प्रत्याशी महेश परमार को जानकारी लगी तो शिप्रा नदी पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने नदी में नहाने लगे। सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। नगर निगम और PHE के अधिकारी पाइप लाइन ठीक करने में लगे हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS