Logo
Assembly Election 2024: एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरियाणा की 5 सीटों पर प्रचार किया था। दादरी से सुनील सांगवान, भिवानी से घनश्याम सराफ, बवानी खेड़ा से कपूर सिंह और तोशाम से श्रुति चौधरी जीती हैं। झज्जर सीट में भाजपा को मिली है।

Assembly Election 2024: हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का जादू खूब चला। उन्होंने जिन सीटों पर प्रचार किया हैं, ज्यादातर में भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं। हरियाणा में CM मोहन यादव के प्रचार वाली चारों सीटें भाजपा ने जीत ली। जम्मू की सांबा सीट में भी भाजपा के सुरजीत सिंह सलाथिया ने जीत दर्ज की है। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरियाणा की दादरी, भिवानी, तोशाम, झज्जर और बवानी खेड़ा में रोड-शो और जनसभाएं की थीं। भाजपा ने चारों सीट जीत ली है। सीएम ने 3 अक्टूबर को भिवानी व तोशाम और 26 सितंबर को दादरी, और बवानी खेड़ा में चुनावी सभाएं की थीं।  

जम्मू की सांबा सीट भी जीती 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जम्मू की सांबा सीट पर भी चुनाव प्रचार किया था। जहां भाजपा उम्मीदवार सुरजीत सिंह सलाथिया को जीत मिली है। मोहन यादव ने जम्मू की सांबा सीट पर 22 सितंबर को जनसभा संबोधित की थी। 

यह भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना की 17वीं किस्त जारी: सिंग्रामपुर में CM मोहन ने दी जैन आयोग के गठन को मंजूरी

CM बोले-राहुल गांधी तीसरी बार फेल 

  • हरियाणा चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, यह चुनाव कांग्रेस नहीं, बल्कि राहुल गांधी के फेल होने का था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 साल में जो काम किए हैं और प्रधानमंत्री मोदी की कार्यपद्धति के कारण ही भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। उन्होंने सभी विधायकों को बधाई दी। 
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि मैंने वहां का दौरा किया है। मैंने पहले भी कहा था कि यह चुनाव कांग्रेस का नहीं था बल्कि राहुल गांधी के फेल होने का है। भाजपा ने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है। हम सब मिलकर विकास की बात करते हैं। जनता भी विकास की बात को ही पसंद करती है। इसलिए भाजपा का कमल फिर खिलने जा रहा है।
5379487