Logo
शहडोल जिले के पपोंध थाने में हेड कांस्टेबल को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल अनिल शर्मा 5 हजार रुपए की रिश्वत मांग की थी। पीड़ित ने बताया कि 3 हजार रुपए की राशि इससे पूर्व दिया जा चुका है।

MP News: शहडोल जिले के पपोंध थाने में हेड कांस्टेबल को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल अनिल शर्मा 5 हजार रुपए की रिश्वत मांग की थी। पीड़ित ने बताया कि 3 हजार रुपए की राशि इससे पूर्व दिया जा चुका है। बाकी बची राशि को थाने के अंदर लेते लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। इसके साथ ही एक निजी कर्मचारी पवन सिंह निवासी उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।

सपाटा निवासी राम नरेश जायसवाल ने बताया कि अमृतलाल जायसवाल से विवाद हो गया था। उसकी रिपोर्ट लिखाने पपोंध थाने गया। लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई बल्कि हमारे ऊपर ही एफआईआर दर्ज कर दी और जमानत के नाम पर 5 हजार रुपए की मांग करने लगे। 

लोकायुक्त टीम ने दर्ज किया मामला
पीड़ित रामनरेश जायसवाल द्वारा 3 हजार रुपए हेड कांस्टेबल को दिया गया लेकिन वह 5 हजार रुपए की मांग पर अड़े रहे। जिसकी शिकायत पीड़ित ने लोकायुक्त रीवा से की। पीड़ित की शिकायत पर आज रविवार के दिन पपोंध थाने के अंदर ही हेड कांस्टेबल अनिल शर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इतना ही नहीं उसके साथी पवन सिंह निवासी उत्तर प्रदेश को भी लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। 

5379487