Baba Mahakal: हनी सिंह की बहन स्नेहा ने बाबा महाकाल के दरबार में टेका मत्था, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी महादेव की शरण में पहुंचे

Nee Singhs sister Sneha Singh
X
Nee Singh's sister Sneha Singh
सिंगर हनी सिंह की बहन स्नेहा सिंह ने 23 अगस्त को बाबा महाकाल के दर्शन किए। स्नेहा ने अपने नए गाने की सफलता की कामना भी की। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे।

Baba Mahakal Ujjain: प्रसिद्ध सिंगर हनी सिंह की बहन स्नेहा सिंह शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचीं। स्नेहा ने भगवान की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और चांदी द्वार से भगवान का आशीर्वाद लेकर मनोकामना भी मांगी। स्नेहा ने हनी सिंह के साथ आने वाले अपने नए गाने की सफलता की कामना भी की। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी शुक्रवार को बाबा महाकाल के दरबार में मत्था टेका।

मेरा गाना सफल हो जाए यही कामना
मीडिया से बात करते हुए स्नेहा ने कहा कि मेरा नया गाना सफल हो जाए, इसी कामना को लेकर बाबा महाकाल के दरबार में आई थी। मैं भस्मआरती में शामिल हुई और चांदी द्वार से भगवान के दर्शन कर बाबा महाकाल से प्रार्थना की।

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किए दर्शन
उत्तर प्रदेश के जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। स्वतंत्र देव सिंह भस्म आरती में शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री ने चांदी द्वार से पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद दिया। स्वतंत्र देव सिंह ने 3 घंटे तक बैठकर भगवान के दर्शन किए और भस्म आरती भी देखी। मंत्री भगवान की भक्ति में लीन दिखाई दिए।

Cabinet Minister Swatantra Dev Singh
Cabinet Minister Swatantra Dev Singh

गरीबों के कल्याण के लिए अच्छे काम करते रहें
मंत्री देव सिंह ने कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा महाकाल के आशीर्वाद से गरीबों के कल्याण के लिए अच्छे से अच्छा कार्य करते रहें यही कामना है। बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह 16 जुलाई 2019 से भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। स्वतंत्र देव सिंह के यूपी भाजपा का अध्यक्ष रहते हुए पार्टी ने यूपी की सत्ता में वापसी कर इतिहास रचा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story