Logo
MP News: राजधानी भोपाल में कर्मश्री संस्था 14 अगस्त को अखंड भारत स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस यात्रा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। यात्रा को लेकर संस्था के अध्यक्ष और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने रूपरेखा तैयार की है।

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कर्मश्री संस्था 14 अगस्त को अखंड भारत स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा यात्रा निकालेगी। यात्रा को लेकर संस्था के अध्यक्ष और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने नेतृत्व में संस्था से जुड़े सभी लोगों के साथ बैठक कर आयोजन संबंधी रूपरेखा तैयार की गई है। 

हर-घर तिरंगा अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर-घर तिरंगा अभियान के तहत इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। भोपाल के मानस भवन में लगभग 1500 कार्यकर्ता इस विशेष बैठक में शामिल होते हुए अपनी सहभागिता व्यक्त की है।

आवाज पूरे देश के दिलों में गूजेंगी
भाजपा विधायक रामेश्वर ने इस पर कहा कि इस बार यह यात्रा इतनी विशाल होगी कि भोपाल से निकली अखंड भारत की आवाज पूरे देश के दिलों में गूजेंगी। उन्होंने कहा है कि मेरा वादा है कि जिसके हाथ में तिरंगा होगा वो सदैव हमारा है, उसका हाथ और साथ हम कभी नहीं छोड़ेगे। वह जहां है, जैसे हैं, वैसे ही तिरंगे का सम्मान करें।

स्वतंत्रता के लिए लाखों ने बलिदान दिया
विधायक शर्मा की ओर से कहा गया है कि सैकड़ों वर्षों तक परतंत्रता की बेडियों में जकड़ा रहा। भारत माता की आजादी के लिए हजारों संघर्ष हुए हैं। वर्षों तक चले इन सत्यपथों में लाखों लोगों ने अपनी जान की कीमत चुकाई है। उनके बलिदान के परिणामस्वरूप हम स्वाधीन हुए, लेकिन भारत दो हिस्सों में बंट गया और अपने वीरों के बलिदान से मिली यह स्वतंत्रता अधूरी सी रह गई। 

5379487