Logo
MP New Chief Secretary : मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव 1989 बैच के IAS अनुराग जैन होंगे। भाजपा नेतृत्व और सीएम मोहन यादव में सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया है। मप्र कैडर के आईएएस अनुराग जैन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे।

MP New Chief Secretary : मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव 989 बैच के IAS अनुराग जैन होंगे। भाजपा नेतृत्व और सीएम मोहन यादव में सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया है। मप्र कैडर के आईएएस अनुराग जैन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। मुख्य सचिव बनने के बाद दूसरी बार उनकी मध्य प्रदेश में वापसी होगी। सोमवार को ही सामान्य प्रशासन विभाग से नियुक्ति के आदेश जारी हो सकते हैं। 

दअरसल, मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा का एक्सटेंशन सोमवार को समाप्त हो रहा है। वीरा राणा के सीएस बनते समय भी अनुराग जैन का नाम रेस में था। वर्तमान में एमपी कैडर के मोस्ट सीनियर आईएएस अफसर हैं।  

कौन हैं डॉ अनुराग जैन? 

  • मध्य प्रदेश के नए चीफ सेकेटरी बनाए गए डॉ अनुराग जैन भोपाल कलेक्टर भी रह चुके हैं। उन्होंने प्रशसनिक सेवा की शुरूआत सागर जिले में बतौर सहायक कलेक्टर 6 जून 1990 में शुरू की थी। 26 अगस्त 1991 तक वह सागर में सहायक कलेक्ट रहे। 
  • डॉ अनुराग जैन इसके बाद खुरई, जावरा में एसडीएम रहे। फिर संयुक्त मध्य प्रदेश का हिस्सा रहे कांकेर जिले में अपर कलेक्टर बनाए गए। 
  • 7 सितंबर 1994 को डॉ अनुराग जैन छिंदवाड़ा जिले में डीआरडीए के परियोजना अधिकारी बनाए गए। इस पद पर वह जुलाई 1995 तक रहे। इसके बाद जून 1996 भोपाल में और जुलाई 1997 तक दुर्ग में डीआरडीए के परियोजना अधिकारी रहे।  
  • आईएएस अनुराग जैन की बतौर कलेक्टर पहली पदस्थापना  मंडला जिले में 14 जुलाई 1997 को हुई थी। यहां वह जून 1999 तक रहे। इसके 22 जून 1999 को मंदसौर कलेक्टर बने। 16 जुलाई 2001 को उन्हें राजधानी भोपाल में कलेक्टर नियुक्त किया गया। 10 जुलाई 2001 तक भोपाल कलेक्टर रहे। 
  • आईएएस अनुराग जैन 20 जनवरी 2004 से अगस्त 2004 तक मप्र पूर्वी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर के आयुक्त और सह-निदेशक रहे। इसके बाद वह एक साल के लिए विदेश प्रशिक्षण पर चले गए। 
  • आईएएस अनुराग जैन विदेश से लौटने के बाद 5 जुलाई 2005 से 12-9-2005 तक आईईसी ब्यूरो के आयुक्त-सह-निदेशक रहे। इसके बाद 23 सितंबर 2005 से दिसंबर 2005 तक वह स्वास्थ्य आयुक्त बनाए गए। 
  • आईएएस अनुराग जैन 6 दिसंबर 2005 को तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान के सचिव बनाए गए थे। इसके बाद वह 11 जून से 2007 से जून 2011 तक वह सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग विभाग के सचिव रहे।

PMO में संयुक्त सचिव रहे अनुराग जैन 
आईएएस अनुराग जैन 29 जून 2011 को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए थे। केंद्रीय वित्त मंत्रालय में वह 29 जून से 2011 से 5 जनवरी 2015 संयुक्त सचिव रहे। 1 जनवरी 2015 को वह प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए। 28 जुलाई 2018 को उन्हें मप्र वित्त विभाग का  प्रमुख सचिव बनाया गया। 28 जुलाई 2018 से वह नई दिल्ली स्थित मप्र भवन में विशेष अधिकारी व विशेष आयुक्त समन्वय के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: MP का नया चीफ सेक्रेटरी कौन?: इन 3 IAS अफसरों के नाम की चर्चा, आज जारी होगा आदेश  

IAS अनुराग जैन ग्वालियर के रहने वाले
आईएएस अनुराग जैन मूलत: ग्वालियर जिले के निवासी हैं। उनका जन्म 11 अगस्त 1965 को हुआ। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक (ऑनर्स) और अमेरिका की मैक्सवेल स्कूल सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन में एमए किया है।  

अगस्त 2025 तक CS रहेंगे अनुराग जैन 
मध्यप्रदेश के नए सीएस अनुराग जैन अगस्त 2025 तक इस पद पर रहेंगे। एमपी कैडर के आईएएस अफसरों में वह सबसे सीनियर हैं। उनकी नियुक्ति में सीनियरटी के साथ कार्य अनुभव भी अहम रहा। उन्हें सीएम मोहन यादव की पसंद माना जा रहा है। अनुराग जैन को सीएस बनाए जाने की पहल 9 माह पहले शुरू हो गई थी। दिल्ली स्थित एमपी भवन में सीएम से उनकी मुलाकात भी हुई थी।  

ऐन वक्त पर तय हुआ नाम 
मध्य प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव की रेस में अनुराग जैन के अलावा डॉ राजेश रजौरा, एसन मिश्रा व जेएन कंसौटिया भी थे। सुबह तक डॉ राजेश राजौरा का सीएस बनना तय माना जा रहा था, लेकिन ऐन वक्त पर बात नहीं बन पाई। दिल्ली से डॉ अनुराग जैन के नाम पर हरीझंडी मिल गई। 

5379487