Logo
Ujjain Crime News: मध्यप्रदेश के उज्जैन में बीच सड़क पर जमकर मारपीट की गई। दो परिवारों के बीच रोड पर लाठियां और पत्थर चले। महिलाओं को घर से बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ujjain Crime News: लव मैरिज के बाद पति-पत्नी अलग हो गए। एक बच्चा पति और दूसरा पत्नी ने अपने साथ रखा। पत्नी अपने बेटे से मिलने पति के घर पहुंची तो झगड़ा हो गया। पति-पत्नी का विवाद सड़क पर आ गया। दोनों परिवार के लोग भी आमने-सामने आ गए और बीच रोड पर लाठियां और पत्थर चल गए। महिलाओं को घर से बाहर खींचकर पीटा। मंगलवार को हुई मारपीट का वीडियो बुधवार को सामने आया है। मामला उज्जैन के पंवासा इलाके का है। दोनों पक्षों ने थाने में एफआईआर कराई है। 

पांच साल पहले लव मैरिज 
पांड्या खेड़ी निवासी संदीप और खुशी की 5 साल पहले लव ‎मैरिज हुई थी। उनके डेढ़ और तीन साल के दो बेटे हैं। दो महीने पहले संदीप और खुशी अलग हो‎ गए। एक बच्चा संदीप के साथ और दूसरा खुशी के साथ रहता है। ‎सोमवार को खुशी अपने बेटे से ‎मिलने के लिए गई थी, तब भी झगड़ा हुआ था। इसकी एफआईआर दोनों पक्षों ने थाने में कराई। इसी ‎मामले में मंगलवार सुबह पांड्याखेड़ी ‎में संदीप और उसके परिवार के लोग खुशी के घर पहुंच गए। मारपीट की और सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।

राजगढ़ में महिला को बीच सड़क पर पीटा 
राजगढ़ में भी एक महिला के साथ बर्बरता की गई थी। दो बच्चों के पिता के साथ लिव इन में रह रही महिला को बीच सड़क पर पीटा गया। महिला को बाल पकड़कर घसीटा भी गया था। थाने के सामने 5 से 6 महिलाओं ने महिला को पीटा था। जानकारी के मुताबिक, दो बच्चों के पिता के साथ महिला लिव इन में रह रही थी। इसकी जानकारी जब पहली पत्नी को लगी तो उसने मायकेवालों के साथ पति की प्रेमिका की पिटाई कर दी। घटना राजगढ़ के जीरपुर की है। दो दिन पहले हुई पिटाई की घटना का वीडियो भी सामने आया था।  

5379487