Logo
मध्यप्रदेश में आज मां नर्मदा जयंती की धूम रहेगी। जबलपुर, खंडवा, अमरकंटन, नर्मदापुरम सहित कई जिलों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम होंगे। जबलपुर में मां नर्मदा को 1100 फीट लंबी चुनरी अर्पित की जाएगी। नर्मदापुरम के कार्यक्रम में CM मोहन यादव शामिल होंगे।

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज मां नर्मदा जयंती की धूम रहेगी। जबलपुर, खरगोन, खंडवा और बड़वानी, अमरकंटन, नर्मदापुरम सहित कई जिलों में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। जबलपुर में मां नर्मदा को 1100 फीट लंबी चुनरी अर्पित की जाएगी। नर्मदापुरम में नर्मदा के सभी घाटों पर शाम को दीपदान किए जाएंगे। श्रद्धालु हजारों दीप जलाकर मां नर्मदा में प्रवाहित करेंगे। इस बार जयंती पर आतिशबाजी नहीं होगी। हरदा में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के कारण आतिशबाजी नहीं करने का निर्णय लिया है। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में मंदिर ट्रस्ट मां नर्मदा का पूजन करेगा। शाम 7 बजे नागर घाट, ब्रह्मपुरी घाट, गोमुख घाट और कोटितीर्थ घाट में महाआरती की जाएगी। बड़वानी में भी देर रात तक कई कार्यक्रम होंगे।

Amarkantak
  • 1:-जबलपुर 
    संस्कारधानी जबलपुर में मां नर्मदा को 1100 फीट लंबी चुनरी चढ़ाई जाएगी। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, स्वामी गिरीशानंद सरस्वती शामिल होंगे। 
  • 2:-खंडवा  
    तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में कोटितीर्थ घाट पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर ट्रस्ट मां नर्मदा की पूजा करेगा। शाम को नागर घाट, ब्रह्मपुरी घाट, गोमुख घाट और कोटितीर्थ घाट में महाआरती की जाएगी। 
  • 3:-नर्मदापुरम 
    नर्मदापुरम में सुबह 9.30 बजे सेठानी घाट पर मां‎ नर्मदा, गणेश पूजन, आरती और भजनांजलि हुई। दोपहर को ‎मोरछली चौक से कलश यात्रा ‎निकाली जाएगी। शाम को संगीतमय भजन कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव मां‎ नर्मदा जयंती महोत्सव के मुख्य‎ कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। नर्मदा के सभी घाटों पर आरती होगी।  
  • 4:-बड़वानी 
    बड़वानी में चुनरी यात्रा और शाम को महाआरती होगी। राजघाट रोड स्थित नर्मदा तट किनारे ‎नर्मदा जयंती मनाई जा रही है। कथास्थल से 251 फीट की‎ चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। दूध से माता का‎ अभिषेक और पूजन किया जाएगा। दोपहर में ‎भंडारे की प्रसादी का वितरण किया जाएगा। शाम‎ को माता की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। माता की‎ महाआरती कर दीपदान किया जाएगा।
  • 5:-खरगोन  
    खरगोन में भी मां नर्मदा जयंती की धूम रहेगी। माता को 1000 मीटर की‎ चुनरी अर्पित की जाएगी। 11 क्विंटल हलवा ‎से महाप्रसादी का भोग लगाकर लोगों को बांटा जाएगा। महेश्वर में मां नर्मदा‎ का सवा 5 क्विंटल दूध से अभिषेक‎ होगा। महेश्वर, कसरावद, बड़वाह तटों पर जयंती मनाई जा रही है। घाटों पर श्रद्धालु स्नान-ध्यान कर रहे हैं। मोरटक्का में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही।
  • 6:-भोपाल 
    राजधानी भोपाल के कोलार में नर्मदीय ब्राह्मण समाज विशेष आयोजन करेगा। मां नर्मदा की पूजा के बाद समाज के मेधावी बच्चों कर सम्मान किया जाएगा।   
  • 7:-अमरकंटक 
    अमरकंटक के सभी मंदिरों और आश्रमों में मां नर्मदा की विशेष पूजा और भंडारे का कार्यक्रम हुआ। अमरकंटक को खास रूप से सजाया है। मुख्य नर्मदा मंदिर भी अनुपम रूप से सजाया है। पार्वती वल्लभ सदा शिवाय अखंड संकीर्तन चल रहा है। माता नर्मदा के प्रकाट्योत्सव पर सुबह मां नर्मदा मंदिर में विराजित माता की प्रतिमा का भव्य श्रृंगार हुआ। दोपहर में मां का महाअभिषेक होगा। मां को चुनरी के साथ मुख्य भोग हलवा चढ़ाया जाएगा। शाम को मां नर्मदा की महा आरती और दीपदान होगा।  
5379487