Satta king: सटोरियों ने पुलिस के सामने उगले कई राज; 5 राज्यों के 13 बैंक खातों में करोड़ों का लेनदेन

8 Satta king arrested for betting online indore
X
Satta king: इंदौर में ऑनलाइन सट्‌टे पर दांव लगाते 8 गिरफ्तार।
Satta king: मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने बुधवार (18 दिसंबर) को ऑनलाइन सट्टा पर दांव लगाने वाले 8 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सटोरियों ने पूछताछ में कई राज उगले हैं।

Satta king: मध्य प्रदेश सहित देशभर में जुए-सट्टे का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। सटोरिया रोज ऑनलाइन-ऑफलाइन सट्टे में लाखों-करोड़ों का दांव लगा रहे हैं। पुलिस भी नकेल कसने के लिए सटोरियों पर नजर गड़ाए हुए है। बुधवार (18 दिसंबर) को इंदौर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सटोरियों से पूछताछ में पुलिस के हाथ कई बड़े सुराग लगे हैं। पुलिस ने 6 लैपटॉप, 29 मोबाइल और 13 बैंक खातों की पासबुक भी जब्त की है। पुलिस अब सट्टा किंग (Satta king) की कुंडली खंगालने में जुट गई है।

जानें पुलिस कैसे आरोपियों तक पहुंची
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश पुलिस जुआ-सट्टे के खिलाफ सख्त है। सट्टे पर दांव लगाने वालों को पुलिस लगातार दबोच रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच पुलिस को सूचना मिली कि कनाड़िया के मानवता नगर में एक मकान में जुआ-सट्टा चल रहा है। पुलिस ने दबिश देकर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सटोरियों ने उगले कई राज
पुलिस ने जब पकड़े गए सटोरियों ने पूछताछ की तो आरोपियों ने कई राज उगले। पुलिस को उत्तरप्रदेश (पश्चिम), महाराष्ट्र, राजस्थान, असम, दिल्ली के 13 बैंक खातों में करोड़ों का हिसाब मिला है। इन खातों की केवाईसी और खाता धारक की जानकारी पुलिस निकली रही है। इसके अलावा पुलिस को 6 लैपटॉप और 29 मोबाइल भी मिले हैं। पुलिस इनकी डिटेल निकाल रही है।

यह भी पढ़ें: Satta King क्या है, इसका इतिहास क्या है? जानिए

गैम्बलिंग में प्रयोग होने वाले मोबाइल जब्त
क्राइम ब्रांच पुलिस के मुताबिक, गैम्बलिंग में प्रयोग होने वाले 26 मोबाइल नंबर मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, बिहार, असम, आंध्र प्रदेश, झारखंड के हैं। लोकेशन से इनकी जांच की जा रही है। आरोपी डेनियल के वर्चुअल नंबर से कम्युनिकेशन करता था, इसकी भी जांच जारी है। रॉक एक्सचेंज की 4 वेबसाइट के डोमेन सर्वर और आईपी एड्रेस की जानकारी पता कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खेला जाता है सट्टा?

ये आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
पुलिस ने परीक्षित लोहार (26) निवासी ग्राम दलौदा, जिला मंदसौर, रोशन लालवानी (20), विजय विश्वकर्मा (22), अभिषेक यादव (26), रुचित सिंह (25), राजेश कोतक (19), प्रफुल्ल सोनी (29) और महेंद्र सिंह (28) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी मंदसौर के रहने वाले हैं।

(Disclaimer: देश में सट्टेबाजी गैर-कानूनी है। यह आर्थिक जोखिमों के आधीन है। इसमें लत लगना स्वाभाविक है। हरिभूमि डिजिटल किसी भी प्रकार की सट्टेबाजी और हार-जीत के दावों को प्रमोट नहीं करता है)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story