हवाई यात्रा: इंदौर एयरपोर्ट में 27 से विंटर शेड्यूल, शारजाह, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु की फ्लाइट का समय बदला

X
इंदौर एयरपोर्ट में 27 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होगा। इससे शारजाह, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, जयपुर और जबलपुर जाने वाली फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया जाएगा। विंटर शेड्यूल में रात 12 से सुबह 6 बजे तक फ्लाइट उड़ान नहीं भरतीं।
Indore Airport: देश के सभी हवाई अड्डों में 27 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू करने की तैयारी है। विंटर सीजन में रात 12 से सुबह 6 बजे तक फ्लाइट उड़ान नहीं भरेंगी। इंदौर एयरपोर्ट में भी 6 दिन बाद विंटर शेड्यूल लागू होगा। जिसके बाद शारजाह, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, जयपुर और जबलपुर की उड़ानों में बदलाव होगा।
इंदौर एयरपोर्ट से फ्लाइट का नया शेड्यूल
- इंदौर एयरपोर्ट में विंटर शेड्यूल लागू होने के बाद शारजाह की उड़ान 15 मिनट पहले यानी 11.55 बजे (भारतीय समय अनुसार) शुरू होगी। इसी तरह पुणे से रात 1.40 बजे की फ्लाइट सुबह 5 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 6.10 बजे इंदौर पहुंचेगी।
- बेंगलुरु से देर रात की उड़ान जल्द रवाना होकर रात 11.20 बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर से जबलपुर की उड़ान 1 घंटा देरी से सुबह 7.10 बजे रवाना होगी। इंदौर से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट सुबह 5 बजे की बजाय सुबह 6.10 बजे उड़ान भरेगी।
- पुणे और बेंगलुरु से जाने वाली इंडिगो की 6ई 284 फ्लाइट पुणे से रात 1.40 बजे रवाना होकर रात 2.50 बजे इंदौर आती है। 27 अक्टूबर से यह फ्लाइट सुबह संचालित होगी। पुणे से सुबह 5 बजे रवाना होकर 6.10 बजे इंदौर पहुंचेगी। 6ई 748 फ्लाइट बेंगलुरु से रात 10.40 बजे रवाना होकर 12.25 बजे इंदौर आती थी। 27 अक्टूबर से यह 1 घंटा पहले रात 11.20 बजे इंदौर पहुंच जाएगी।
- इंदौर-जबलपुर फ्लाइट 1 घंटा देरी से सुबह 7.10 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार इंदौर से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट सुबह 5 बजे रवाना होती थी। विंटर सीजन में यह सुबह 6.10 बजे रवाना होगी। मुंबई उड़ान सुबह 5.30 बजे की बजाय 6.40 बजे और जयपुर जाने वाली फ्लाइट सुबह 6 बजे की बजाय सुबह 6.20 बजे उड़ान भरेगी।
यह भी पढ़ें: फेस्टिवल सीजन में सौगात: भोपाल से गोवा, पुणे, और बेंगलुरू के लिए सीधी फ्लाइट्स, राजाभोज एयरपोर्ट से रोजाना 50 उड़ानें
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS