Logo
Indore Crime News: इंदौर के एबी रोड स्थित एक होटल में असम में पदस्थ आर्मी जवान संजय यादव ने बैंक अधिकारी की पत्नी से दुष्कर्म किया है। पुलिस ने शनिवार, 14 सितंबर को केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Indore Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एबी रोड स्थित एक होटल में आर्मी जवान ने बैंककर्मी की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं आरोपी ने दुष्कर्म पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में कांच का गिलास डाल दिया। 

महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला कि आरोपी संजय यादव असम में पदस्थ है और पीड़िता बैंक अधिकारी की पत्नी है।

महिला थाने की एसआई रुपाली भदौरिया के मुताबिक, वारदात शुक्रवार रात की है। महिला बुरी तरह से जख्मी थी। वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। दर्द से कराह रही थी। ब्लीडिंग भी हो रही थी। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता रोते हुए सीधी थाने पहुंची और अपने साथ हुई पूरी कहानी सुनाई। बताया कि आरोपित अभी होटल में ही मौजूद है, जाकर उसे गिरफ्तार कर लीजिए।

यह भी पढ़ें: इंदौर में आर्मी अफसरों पर हमला: 6-7 गुंडों ने पहले की मारपीट, फिर बंधक बनाकर महिला मित्र से किया दुष्कर्म

वीडियो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल 
पीड़िता ने शिकायती पत्र में बताया कि आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना लिया है और लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। फौजी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को होटल बुलाया और दुष्कर्म की वारदात को अनजाम दिया। आरोपी ने महिला से 40-50 हजार रुपए भी मांगे हैं। महिला एटीएम से रुपए निकालने की बात कहकर होटल से बाहर निकली और सीधे थाने पहुंच गई। एक से डेढ़ लाख रुपए वह पहले भी दे चुकी है। 

यह भी पढ़ें: Bhopal News: नाबालिग छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में हिंदू संगठनों ने किया बैरसिया थाने का घेराव 

एक साल पहले हुई थी पहचान 
पुलिस ने बताया कि आरोपी उत्तरप्रदेश के इटावा का रहने वाला है और असम में पदस्थ है। महिला से उसकी पहचान एक साल पहले पहचान कैंटीन में हुई थी। जहां किसी कार्ड को लेकर पूछताछ की थी। बाद में उनमें दोस्ती हो गई और कभी-कभी मिलने लगे।  

5379487