कृषि उपज मंडी : चना 20 हजार, ज्वार 10 हजार रुपए क्विंटल बिका, जानें इंदौर-भोपाल और उज्जैन के दाम

Muhurat Puja in agricultural market
X
Muhurat Puja in agricultural market
व्यापारियों ने सोमवार, 4 नवंबर को कृषि उपज की अधिकतम बोली लगाई। मुहूर्त पूजा के बाद उज्जैन में डालर चना 20 हजार और इंदौर में 14 हजार प्रति क्विंटल बिका।

Agricultural produce market : मध्य प्रदेश में धनतेरस और दिवाली के बाद सोमवार को पहली बार मंडियां खुलीं। व्यापारियों ने इस दौरान मुहूर्त पूजा के बाद महंगे दाम पर उपज खरीदी। उज्जैन मंडी में डॉलर चना 20,051 रुपए प्रति क्विंटल बिका। जबकि, इंदौर में यह 14,700 रुपए में बिका। सोयाबीन भी इंदौर की अपेक्षा उज्जैन में ज्यादा महंगा बिका। इंदौर में सोयाबीन 4,550 और उज्जैन में 7,411 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका है।

भोपाल कृषि उपज मंडी में खरीदी सोमवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई। व्यापारियों ने पहले तौल कांटों की पूजा की। इसके बाद उन्होंने किसानों के अनाज की अधिकतम बोली लगाई। उज्जैन में चना, ज्वार, सोयाबीन, मक्का और गेहूं के दाम भी अपेक्षाकृत अधिक मिले। गत वर्ष की तुलना में सोयाबीन की कीमतें इस बार अधिक हैं। अन्य फसलों में भी मूल्यवृद्धि देखने को मिली है।

उज्जैन मंडी: दिवाली के बाद मूहूर्त पूजा पर कीमतें

उपज कीमत प्रति क्विंटल
डॉलर चना 20,051 रुपए/क्विंटल
ज्वार 10,100 रुपए/क्विंटल
सोयाबीन 7,411 रुपए/क्विंटल
मक्का 5,353 रुपए/क्विंटल
गेहूं 5,151 रुपए/क्विंटल

आतिशबाजी के बीच हुई तौल कांटों की पूजा
उज्जैन कृषि उपज मंडी में व्यापारियों ने तौल कांटों की पूजा के बाद धूमधाम से आतिशबाजी की। जबकि, इंदौर की छावनी अनाज मंडी, लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी और सियागंज में भी मुहूर्त पूजा के बाद खरीदारी की गई।

इंदौर मंडी: दिवाली के बाद मूहूर्त पूजा पर कीमतें

उपज कीमत प्रति क्विंटल
डॉलर चना 14,700 रुपए/क्विंटल
काला चना 7,221 रुपए/क्विंटल
गेहूं 6,171 रुपए/क्विंटल
मूंग 8,084 रुपए/क्विंटल
सोयाबीन 4,550 रुपए/क्विंटल
मक्का 2,950 रुपए/क्विंटल

यह भी पढ़ें: गारमेंट इंडस्ट्री का हब बनेगा इंदौर: बदनावर पीएम मित्र पार्क में प्लांट लगाएंगी 22 कंपनियां, जानें पूरी योजना

इंदौर में किसानों का सम्मान
इंदौर की छावनी मंडी में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, विधायक गोलू शुक्ला और व्यापार संवर्धन बोर्ड के राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील सिंघी के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मूहूर्त पूजा हुई। इस दौरान किसानों को सम्मानित किया गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story