Indore Famous Places: मध्यप्रदेश में 55 जिले हैं। हर जिले की अपनी एक अलग पहचान है। रहन-सहन, बोली, व्यंजन के लिहाज से भी यह एक-दूसरे से अलग हैं। हरिभूमि आपको 'मेरा शहर' सेगमेंट में हर दिन एक जिले की संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं से रूबरू कराता है। गुरुवार, 24 अक्टूबर को जानें इंदौर की खासियत...।

इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे समृद्ध शहर है। यहां 7 मंजिला राजवाड़ा पैलेस और 19वीं शताब्दी में बना होलकर राजवंश का लाल बाग पैलेस सहित कई भव्य संरचनाएं और पर्यटन स्थल हैं। इंदौर कांच की चूड़ियों, आभूषणों और अपने एक्सीलेंट बिजनेस स्ट्रक्चर के लिए भी प्रसिद्ध है। कपड़े का यहां बड़ा बाजार है। यहां की औसत आय 1.58 लाख है।  

Indore Popular Places

इंदौर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

  • राजवाड़ा महल (Rajwada Palace): राजवाड़ा महल को मराठा साम्राज्य के होलकर वंश ने 1747 ई. में बनवाया था। यह ऐतिहासिक भवन अपनी कारीगरी और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। बगीचे में रानी अहिल्या बाई की मूर्ति है। झरने और फव्वारे महल को सुसज्जित करती हैं। यह महल इंदौर में पर्यटकों का आकर्षण का केंन्द्र है, जो सबसे पुरानी संरचनाओं में से एक है।
  • कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय (Kamla Nehru Prani Sangrahalaya): इंदौर के नवलखा स्थित यह संग्रहालय 17 एकड़ भूमि पर स्थापित है। 1974 में बना यह संग्रहालय भारत प्रमुख चिड़ियाघरों में से एक है। यहां सफेद बाघ, बंगाल टाइगर, सफेद भालू, मोर कई सहित दुनियाभर के जानवर और पक्षी मौजूद हैं।  
    Indore Popular Places
  • लाल बाग पैलेस (Lal Bagh Palace): इंदौर में सरस्वती नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक लाल बाग पैलेस है। इसकी वास्तुकला शैली इतालवी पुनर्जागरण के पुनरुत्थान को दर्शाती है। संगमरमर का फर्श, जॉर्जियाई शैली का फर्नीचर और जटिल नक्काशीदार दरवाजे पर्यटकों का आकर्षित करते हैं। यह महल शहर के महत्वपूर्ण समारोह और सांस्कृतिक विरासत का साक्षी है।  
  • पाताल पानी के झरने (Patalpani Waterfall): इंदौर की महू तहसील स्थित इन झरनों में पानी 300 फीट उंचाई से गिरता है। आसपास पिकनिक और ट्रेकिंग स्थल है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंन्द्र हैं। मानसून सीजन में पानी का प्रवाह अधिक रहता है, लेकिन गर्मी में यह सूख जाते हैं।  
  • टिनचा फॉल्स (Tincha fall): इंदौर से 25 किलोमीटर दूर तिंछा गांव स्थित टिनचा फॉल्स लोकप्रिय झरनों में से एक है। यहां 300 फीट की उंचाई से गिरता पानी पर्यटकों को आकर्षित करता है। हरी-भरी वनस्पतियों से घिरा यह इलाका मानसून सीजन में खूबसूरत लगता है।  
इंदौर के पाताल पानी के झरने। 

शिक्षा और रोजगार 
इंदौर शिक्षा और रोजगार के लिहाज से मध्य प्रदेश का सबसे समृद्ध शहर है। काम्पटीशन की तैयारी के लिए यहां प्रदेशभर से स्टूडेंट्स पहुंचते हैं। इंदौर के डेली कॉलेज से पढ़े कई स्टूडेंट्स आज देश के प्रमुख पदों पर आसीन हैं। इंदौर पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय जैसे यहां शानदार स्कूलों की शृंखला है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के अलावा, भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) सहित उच्च शिक्षा के लिए कई बेहतरीन इंस्टीट्यूट हैं। इंदौर की चूंकि एमपी का सबसे बड़ा व्यवसायिक शहर है। ऐसे में रोजगार के अवसर भी यहां सबसे ज्यादा हैं।   

इंदौर की प्रमुख डिसेज 

  • पोहा जलेबी: सुबह के नाश्ते में लोकप्रिय।
  • आलू कचौरी: मसालेदार आलू से भरी तली हुई रोटी।
  • खमन कचौरी: चने के बेसन से बनी कचौरी।
  • दाल कचौरी: दाल से भरी कचौरी, खासतौर पर चाय के साथ।
  • समोसा: पोटैटो और मसालों से भरा तली हुआ स्नैक।
  • पेटीज: आलू और मसालों से भरी पेस्ट्री।
  • बेक्ड समोसा: ओवन में बेक किया हुआ समोसा।
  • भेल पूरी: चटपटी चटनी और सेव के साथ।
  • पानी पुरी: मसालेदार पानी के साथ गोलगप्पे।
  • मठरी: कुरकुरी नमकीन।
इंदौर का कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय

इंदौर के प्रमुख उद्योग
मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था इंदौर में है। यहां 1200 से अधिक औद्योगिक इकाइयां हैं। इंदौर न सिर्फ मध्य प्रदेश बल्कि पश्चिमी भारत का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। इंदौर में सूती वस्त्र, लोहा, रसायन और मशीनरी बनती हैं। इंदौर भारत के सबसे बड़े कपड़ा उद्योगों में से एक है।

यह भी पढ़ें: Ujjain Popular Places: महाकाल की नगरी उज्जैन का 5000 साल पुराना इतिहास , जानिए क्‍या है इसकी खासियत

इंदौर की बोली, आबादी और क्षेत्रफल 
इंदौर में लोकप्रिय बोली मालवी है। यहां मराठी, गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी बोलने-समझने वाले लोग भी बड़ी संख्या में हैं। 3898 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैले इंदौर शहर की आबादी 3,393,380 के करीब है।