IPS Transfer in MP: मध्यप्रदेश प्रशासनिक सेवा महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। मोहन सरकार ने मंगलवार (24 September) को 15 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। गृह मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक, सीनियर आईपीएस जयदीप प्रसाद को लोकायुक्त पुलिस के प्रभारी डीजी बनाए गए हैं। जबकि, योगेश चौधरी को पीएचक्यू भेजा गया है। कई जिलों के एडिशनल एसपी और एसडीओपी भी बदले गए हैं। 

मध्य प्रदेश गृह विभाग ने मंगलवार दोपहर आईपीएस अफसरों की तबादला सूची जारी की है। इसमें एडीजी इंटेलीजेंस जयदीप प्रसाद लोकायुक्त के लोकायुक्त पुलिस का डीजी (प्रभारी) बनाया गया  है। जबकि,  योगेश चौधरी लोकायुक्त से पुलिस मुख्यालय भेजे गए हैं। डीसीपी श्रद्धा तिवारी जोन-2 से पुलिस कमिश्नर ऑफिस में पदस्थ की गई हैं। 

MP में इन IPS अफसरों के तबादले हुए 

पुलिस अधिकारी वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
जयदीप प्रसाद  एडीजी (गुप्तवार्ता) PHQ डीजी Inharg लोकायुक्त 
योगेश चौधरी  एडीजी लोकायुक्त  एडीजी प्रबंधन मुख्यालय 
श्रद्धा तिवारी  डीसीपी जोन 2 भोपाल  डीसीपी, पुलिस कमिश्नर ऑफिस
संजय अग्रवाल  डीसीपी पुलिस कमिश्नर ऑफिस भोपाल (आसूना व सुरक्षा)    डीसीपी जोन 2 भोपाल 
सोनाक्षी सक्सेना  ASP जबलपुर  डीसीपी नगर पुलिस भोपाल (आसूना व सुरक्षा) 
शियाज केएम  ASP ग्वालियर  सेनानी हॉफोर्स बालाघाट
मयूर खंडेलवाल  सहायक पुलिस कमिश्नर गरीय पुलिस भोपाल (हबीबगंज) अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस भोपाल 
आनंद कलादगी  एसडीओपी बैरसिया   ASP जबलपुर 
श्री कृष्ण लालचंदानी  सहायक पुलिस आयुक्त, विजयगर, इंदौर  ASP ग्वालियर 
ओमप्रकाश  सहायक पुलिस अधीक्षक रीवा  एसडीओपी, रीवा 
सर्वप्रिय सिन्हा  सहायक पुलिस अधीक्षक भोपाल  एसडीओपी बैरसिया, भोपाल 
राहुल देशमुख  सहायक पुलिस अधीक्षक उज्जैन  एसडीओपी उज्जैन 
आदित्य पटले सहायक पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर इंदौर 
करनदीप  सहायक पुलिस अधीक्षक इंदौर सहायक पुलिस आयुक्त नरगीय पुलिस इंदौर
अनु बेनीवाल  सहायक पुलिस अधीक्षक ग्वालियर  एसडीओपी मनावर, धार 

यह भी पढ़ें: शौर्य संकल्प योजना: आर्मी, एयरफोर्स और पुलिस में भर्ती आदिवासी युवा, सरकार दिलाएगी स्पेशल ट्रेनिंग 

सोनाक्षी सक्सेना को बड़ी जिम्मेदारी 
पुलिस कमिश्नर ऑफिस में इंटेलिजेंस सिक्योरिटी रहे आईपीएस संजय कुमार भोपाल पुलिस उपयुक्त जोन-2 पदस्थ कि गए हैं। जबकि, जबलपुर की एडिशनल एसपी सोनाक्षी सक्सेना भोपाल पुलिस कमिश्नर मुख्यालय में इंटेलिजेंस सिक्योरिटी की कमान संभालेंगी। 

यह भी पढ़ें: Mohan Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट में लिए गए बड़े फैसले; यहां देखें फटाफट