Jabalpur Crime: संस्कारधानी शर्मसार हो गई। जबलपुर में पड़ोसियों ने 17 साल की लड़की के साथ दरिंदगी की। घुमाने के बहाने लड़की को ले गए। 22 घंटे तक बंधक बनाकर चारों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। लड़की के साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लड़की के माता-पिता ने रविवार दोपहर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने सोमवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना जबलपुर के बेलबाग की है। 

सिलसिलेवार जानें पूरा मामला 
बेलबाग निवासी 17 साल की लड़की को पड़ोस में रहने वाला आर्यन शुक्रवार को बहला-फुसलाकर इंदिरा मार्केट के पास ले गया। कुछ देर बाद वहां आर्यन के तीन दोस्त निहाल, अंशुल और गोलू भी आ गए। चारों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। शुक्रवार शाम 7 बजे से शनिवार दोपहर 3 बजे तक आरोपियों ने लड़की को बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया।  मारपीट भी की। शाम को आर्यन बाइक से लड़की को घर के पास छोड़ गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। 

यह भी पढ़ें: धर्मनगरी फिर शर्मसार: उज्जैन में फुटपाथ पर महिला से दरिंदगी, शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

रोते हुए मां के सामने तोड़ी चुप्पी 
डरी-सहमी लड़की दो दिन तक गुमसुम रही। मां ने पूछा तो बच्ची ने रोते हुए चुप्पी तोड़ी। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी आर्यन, निहाल, अंशुल और गोलू के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने घेराबंदी कर सोमवार को आरोपी बेलबाग निवासी आर्यन (24), निहाल (22), अंशुल (22) और गोलू (21) को गिरफ्तार किया।