Logo
Jabalpur couple died in MUMBAI h Hrding Accident: जबलपुर के मनोज चंसोरिया 31 मार्च को मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के पद से रिटायर हुए। 13 मई की शाम पत्नी अनीता के साथ लौट रहे थे, भी हादसे के शिकार हो गए।

Jabalpur couple died in MUMBAI h Hrding Accident: मुंबई के घाटकोपर इलाके में  13 मई को हुए होर्डिंग हादसे में जबलपुर के एक दंपती ने भी जन गंवाई है। तीन दिन बाद 16 मई को उनके शव बाहर निकाले गए। मृतक दंपत्ति मनोज चंसोरिया और अनीता चंसोरिया बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामी-मामा थे। वह वीजा बनवाने के लिए मुंबई गए थे। लौटते समय रास्ते में मौत आ गई।

पेट्रोल भरवाने रुके और आ गई मौत 
दंपति मनोज चंसोरिया और अनीता चंसोरिया 13 मई को मुंबई से जबलपुर के लिए निकले थे, पेट्रोल भरवाने के लिए वह पेट्रोल पंप पर रुके थे, तभी  पंप के ऊपर विशाल बिलबोर्ड गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर सुन उनके बेटे ने कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया। जिसके बाद दोस्त से संपर्क साधा और गुमशुदगी दर्ज कराई। 

लोहा काटकर निकाले शव 
पुलिस ने लोकेशन ट्रेस किया, लेकिन मनोज का फोन घाटकोपर पेट्रोल पंप के पास बताया गया। इससे आशंका हुई कि कहीं मनोज और अनीता मलबे में तो नहीं दबे। NDRF की टीम ने बुधवार को लोहा काटकर उनके शव बाहर निकाले, तब मनोज और अनीता की पहचान हो पाई।

31 मार्च को रिटायर हुए थे मनोज 
जबलपुर के सिविल लाइन इलाके में रहने वाले मनोज चंसोरिया 31 मार्च को ही मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के पद से रिटायर हुए थे। 13 मई की शाम आंधी-तूफ़ान की वजह से हादसे का शिकार हो गए। चंसोरिया दंपति के अलावा इस हादसे में 16 लोगों ने जान गंवाई है। करीब 75 लोग घायल हुए हैं।  

5379487