vande bharat food Worm: यात्रीगण कृपया सावधान। हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस में फिर बड़ा कांड हो गया। भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के खाने में कीड़ा निकला है। झांसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ब्रेकफास्ट सर्व किया गया। फूड पैकेट में उपमा के ऊपर कीड़ा निकला तो यात्री ने हंगामा मचा दिया। घटना का यात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। 

वापस ले लिया लेकिन दूसरा नहीं दिया 
वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी। झांसी में सुबह 8 बजे यात्रियों को ब्रेकफास्ट सर्व किया गया। यात्री अभय सिंह सेंगर के फूड पैकेट में उपमा के ऊपर कीड़ा निकला। यात्री ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। कीड़ा निकलने पर अभय ने स्टॉफ को बताया तो उन्होंने खाना वापस ले लिया, लेकिन दूसरा यात्री को दूसरा फूड प्रोवाइड नहीं कराया। 

जांच के बाद करेंगे कार्रवाई 
यात्री का आरोप है कि उन्हें दूसरा खाना नहीं दिया गया। जबकि आईआरसीटीसी के रीजनल मैनेजर का कहना है कि यात्री को दूसरा फूड पैकेट दिया गया है। IRCTC के मैनेजर का कहना है कि मामले में जांच करके निश्चित ही वेंडर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। 

पहले भी दो बार वंदे भारत ट्रेन के फूड पैकेट में कॉकरोच निकल चुके हैं।

दो बार निकल चुका कॉकरोच
वंदे भारत में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। फरवरी 2024 को वंदे भारत एक्सप्रेस में एक यात्री के खाने में कॉकरोच निकला था। 24 जून 2024 को भी एक यात्री की रोटी में कॉकरोच निकला था। यात्री ने इसकी तस्वीरें ट्वीट की थीं। मामले IRCTC तक पहुंचा और उन्होंने यात्री से माफी मांगते हुए खाना परोसने वाले फर्म पर जुर्माना लगाया था।