MP NEWS: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी डबल डिजिट में लोकसभा सीटें जीते रही है। प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने CM पर हमला बोलते हुए कहा-  कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी का राज 3 सी पर चल रहा है।  कर्ज, क्राइम और करप्शन। मैंने पिछले 3 महीने में मुख्यमंत्री को पांच पत्र लिखे और उनसे कानून व्यवस्था संभालने का आग्रह किया, गृहमंत्री समेत सारे पद उनके अधीन हैं परंतु क्या उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर आज तक भी कोई समीक्षा बैठक ली है? 

अपराध का बढ़ता ग्राफ 
मध्य प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है, डाटा के अनुसार पिछले 3 महीने में मध्य प्रदेश में अपराध सबसे ज्यादा बढ़ा है परंतु गृहमंत्री मोहन यादव के पास क्राइम रोकने की कोई योजना नहीं है। उल्टा क्राइम के खिलाफ आवाज उठाने पर वह विपक्ष के नेताओं पर एफआईआर करा देते हैं। उनके गृह क्षेत्र उज्जैन में 13 वीभत्स घटनाएं हुई, कल एक स्कूल संचालक ने 8 साल की बेटी के साथ दुराचार किया।, उज्जैन में भी कईं अप्राकृतिक कृत्य हुआ परंतु बुलडोजर कहीं दिखाई नहीं दिया, आए दिन माफिया मध्य प्रदेश के कर्मचारियों, अफसरों को कुचल रहे हैं। जानें जा जा रहीं हैं। परंतु मोहन यादव जी कोई एक्शन नहीं लेते। सीएम मोहन यादव जी से अगर कुर्सी नहीं संभल रही तो गृहमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पद छोड़ दें।

अध्यक्ष जीतू पटवारी  पटवारी का ट्वीट

- आप मुख्यमंत्री हैं!
- आप "गृहमंत्री" भी तो हैं!
- जन सुरक्षा आपकी जवाबदेही है!
- कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है!

आज क़ानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात चरम पर है, लेकिन आपको प्रदेश की कोई चिंता नहीं है!