MP विधानसभा में 'जंगल सत्याग्रह': 'दिग्गी राजा' 13 को CM मोहन, वीडी सहित इन नेताओं को दिखाएंगे फिल्म

Jungle Satyagraha Premiere Show
X
Jungle Satyagraha Premiere Show
मध्यप्रदेश विधानसभा के ऑडिटोरियम में 13 जनवरी को फिल्म 'जंगल सत्याग्रह' का प्रीमियर शो होगा। दिग्विजय सिंह ने भाजपा-कांग्रेस नेताओं को मूवी देखने का निमंत्रण भेजा है।

Jungle Satyagraha Premiere Show: मध्य प्रदेश के बैतूल के आदिवासी कलाकारों ने 'जंगल सत्याग्रह' फिल्म बनाई है। फिल्म में अंग्रेजी हुकूमत के समय जल-जंगल और जमीन के संघर्ष को दिखाया है। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं को 'जंगल सत्याग्रह' फिल्म दिखाएंगे। विधानसभा के मानसरोवर सभागार में 13 जनवरी को फिल्म का प्रीमियर शो दिखाया जाएगा। दिग्विजय ने शो के लिए कांग्रेस और बीजेपी के विधायकों, सांसदों, पूर्व विधायकों और मंत्रियों समेत वरिष्ठ नेताओं को निमंत्रण भेजा है।

मोहन यादव, वीडी और उमा भारती को भी निमंत्रण
दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी फिल्म के प्रीमियर शो में आने का निमंत्रण दिया। दिग्विजय के पीएस सचिन वत्स और मीडिया कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह परिहार ने वीडी शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को भी निमंत्रण भेजा। दिग्विजय सिंह ने कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर को भी आमंत्रित किया है। दिग्विजय राज्यपाल मंगू भाई पटेल को भी निमंत्रण देने जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: News in Brief, 8 January: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के सीनियर नेताओं को बुलाया
दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य सीनियर कांग्रेस नेताओं को भी प्रीमियर शो में शामिल होने का न्योता दिया है। कांग्रेस विधायकों, पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों को भी बुलावा भेजा है।

बैतूल के आदिवासियों ने फूंका था बिगुल
बता दें कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक बहुचर्चित आंदोलन 'जंगल सत्याग्रह' में बैतूल के आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ 1930 में विद्रोह का बिगुल फूंका था। आंदोलन में आदिवासी नायक सरदार गंजन सिंह कोरकू, सरदार विष्णु सिंह गोंड, ठाकुर मोहकम सिंह, रामजी कोरकू और जुगरू गोंड के अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ किए संघर्ष को फिल्म में दिखाया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story