Kal Ka Mausam: जबलपुर-भोपाल समेत 30 जिलों में कोहरे का अलर्ट, यहां चलेंगी शीतलहर; जानें अपने शहर का मौसम

How will be the Kal ka Mausam? The Meteorological Department has issued a rain alert. Rain is likely in 32 districts including Bhopal.
X
Kal ka Mausam: भोपाल, छिंदवाड़ा सहित 32 जिलों में बारिश का अलर्ट; जनवरी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड 
Kal Ka Mausam: मध्य प्रदेश में कल (3 जनवरी, शुक्रवार) का मौसम कैसा रहेगा? IMD ने 30 जिलों में घना कोहरा और 7 जिलों शीतल लहर का अलर्ट जारी किया है।

Kal Ka Mausam (कल का मौसम): मध्य प्रदेश में कल (3 जनवरी, शुक्रवार) का मौसम कैसा रहेगा? IMD ने पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें जबलपुर-सागर समेत 7 जिलों में शीतलहर और 30 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। रायपुर, रांची और लखनऊ का तापमान दिल्ली और चंडीगढ़ से भी कम रहेगा।

MP में 3 जनवरी को मौसम
मध्य प्रदेश में 3 जनवरी को जबलपुर, सागर, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़ और दमोह में शीतलहर (Cold wave) चलने का अलर्ट है। जबकि, जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, शाजापुर, सीहोर, सतना, सागर, सीधी, सिंगरौली, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रायसेन, रीवा, राजगढ़, विदिशा, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, उमरिया, गुना, अशोकनगर, मैहर और मऊगंज में कोहरा छाया रहेगा।

देश के 14 बड़े शहरों में 3 जनवरी को तापमान

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
श्रीनगर 01 09
जम्मू 14 26
अहदाबाद 19 32
मुंबई 24 30
रायपुर 12 25
इंदौर 15 28
भोपाल 14 27
जयपुर 14 26
पटना 10 30
लखनऊ 12 25
गाजियाबाद 14 26
नोएडा 15 25
आगरा 13 26
रांची 10 25

MP में 4 जनवरी को मौसम
मध्य प्रदेश में 3 जनवरी को 11 जिलों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, सतना, सीधी, सिंगरौली, रीवा, मैहर और मऊगंज में कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार को घने कोहरे के चलते ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहन रेंगते रहे।

वीडियो देखें

भोपाल में 5 डिग्री से कम तापमान
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि जम्मू कश्मीर सहित पहाड़ी इलाकों में गुरुवार को तेज बर्फवारी हुई। जिससे यूपी-एमपी और बिहार सहित कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार सुबह भोपाल में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम रहा। जबलपुर और ग्वालियर में भी तेज ठंड पड़ रही है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा-पंजाब में कोहरे और ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, हिमाचल-कश्मीर में बर्फबारी

सर्द हवाओं के बीच कोल्ड-डे का अलर्ट
मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी इलाकों में बर्फवारी के चलते यूपी एमपी में ठंड बढ़ी है। दिल्ली-पंजाब समेत कुछ राज्यों में बारिश की संभावना भी बन रही है। कोहरे और धुंध के चतले दिन में भी ठंड कंपकंपाती रहेगी। अगले 3 दिन तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story