Kal ka Mausam: 11 जिलों में कोल्ड-डे और 29 में कोहरे का अलर्ट; जानें MP में कैसा रहेगा कल का मौसम

Kal ka Mausam: मध्य प्रदेश में कल (8 जनवरी, बुधवार) को मौसम कैसा रहेगा? IMD ने पूर्वानुमान जारी किया है। बताया कि सतना-रीवा सहित 11 जिलों में कोल्ड-डे और 29 जिलों में कोहरा छाया रहेगा। ;

Update:2025-01-07 21:18 IST
Kal ka Mausam: भोपाल, छिंदवाड़ा सहित 32 जिलों में बारिश का अलर्ट; जनवरी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड How will be the Kal ka Mausam? The Meteorological Department has issued a rain alert. Rain is likely in 32 districts including Bhopal.
  • whatsapp icon

Kal ka Mausam (कल का मौसम) : मध्य प्रदेश में कल (8 जनवरी, बुधवार) को मौसम कैसा रहेगा? इसे लेकर IMD ने पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें बताया कि सतना-रीवा सहित 11 जिलों में कोल्ड-डे और 29 जिलों में कोहरा छाया रहेगा। मंगलवार सुबह गुना-ग्वालियर सहित 10 जिलों में कोहरा और दिन में कड़ाके की ठंड रही। रात में भी ठंड बरकरार रही।  12 जनवरी से कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है।

MP में 8 जनवरी का मौसम 

  • मौसम विभाग ने ग्वालियर शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना जिले में घना कोहरा और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। जबकि, रीवा, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिले में मध्यम कोहरे के साथ कोल्ड-डे की संभावना जताई है। 
  • मौसम विभाग के मुताबिक, सीधी, सिंगरौली और मऊगंज जिले में मध्यम कोहरा रहेगा। भोपाल, उज्जैन, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम रतलाम, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर और नरिसंहपुर जिले में हल्का कोहरा रहेगा। 

भोपाल में 8 जनवरी का मौसम 
भोपाल में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। सुबह 7:03 बजे सूर्योदय के समय हल्का कोहरा और दिन में सर्द हवाएं चलेंगी। हालांकि, धूप खिलने से ठंड से राहत मिलेगी। गुरुवार को यहां 24 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 25 डिग्री, शनिवार को 26 डिग्री और रविवार को 25 डिग्री तापमान रहेगा।  Bhopal Weather Forecast)  

20 डिग्री से कम रहा दिन का तापमान 
मध्य प्रदेश में मंगलवार को दिन के तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। सर्वाधिक 6.4  डिग्री सेल्सियस की गिरावट राजधानी भोपाल में दर्ज की गई। जबकि, सिवनी और मंडला में 5 डिग्री और बैतूल जिले में 4.5 डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़का है। रीवा, सतना, सीधी, नौगांव (छतरपुर), पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम रहा। 

यह भी पढ़ें: उज्जैन, इंदौर, धार सहित 24 से ज्यादा जिलों में 7° तक लुढ़का पारा; अभी और बढ़ेगी ठंड

MP में 7 डिग्री तक गिरा तापमान 
मध्य प्रदेश में सोमवार को इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम सहित 24 जिलों के न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। सर्वाधिक 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट उज्जैन जिले में रिकॉर्ड की गई है। धार में 5.3 डिग्री, पचमढ़ी 3.1, रतलाम में 5.1, रायसेन 1.4, राजगढ़ 1.8, भोपाल 1, उज्जैन 2.2, जबलपुर 2.6, सागर 2.1 सतना 1.1, छिंदवाड़ा 1.6, और टीकमगढ़ में 1.5 डिग्री तापमान गिरा। 

Similar News