Logo
MP Congress News: लोकसभा चुनाव के बाद शनिवार को दिल्ली में MP कांग्रेस के नेताओं की पहली बैठक हुई। इसमें दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार व कांतिलाल भूरिया सहित अन्य नेता शामिल हुए। भूरिया ने प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं।

MP Congress News: लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद दिल्ली में मंथन जारी है। शनिवार को दिल्ली में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया भी शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाए। भूरिया का मानना है कि यह चुनाव समन्वय की कमी से हारा है। 

बैठक से पहले मीडिया से बाचतीच करते हुए कांतिलाल भूरिया ने बताया कि मध्य प्रदेश की 29 की 29 सीट भाजपा के खाते में जाना शक के दायरे में है। प्रदेश की जनता भी इस पर भरोसा नहीं कर पा रही है। जतना ने कांग्रेस को वोट दिया है तो फिर यह सब कैसे हो गया 

पिछले दिनों पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की लीडरशिप पर सवाल उठाए थे। इस पर भूरिया ने कहा, 'चुनाव में निश्चित रूप से कुछ न कुछ कमियां रहीं हैं। बैठक में इन सब बातों पर चर्चा होगी। एआईसीसी एक्शन भी लेगी।

कांतिलाल भूरिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे सीनियर नेताओं की प्रचार से दूरी पर भी सवाल उठाए। कहा, वह आते तो निश्चित रूप से इसका फायदा होता। दोनों नेताओं की अपनी व्यस्तताएं थीं। वह अपने-अपने क्षेत्र में ही जुगाड़ में लगे रहे। 

5379487