Ladli Behna Yojana: क्या आपके खाते में नहीं आई लाड़ली बहना की 19वीं किस्त; ऐसे देखें स्टेटस

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार (11 दिसंबर) को भोपाल से जनकल्याण महापर्व की शुरूआत करते हुए 19वीं किस्त की राशि ट्रांसफर कर दी हैं। इसके साथ ही भोपाल और उज्जैन में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन भी हुआ।
इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाड़ली योजना का लाभ
मध्य प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही लाड़ली बहन योजना के लाभ के लिए कुछ पात्रताएं तय की हैं। लाड़ली बहना योजना में 60 साल के उम्र से ज्यादा की महिलाओं को लाभ नहीं मिलता है। इसके साथ ही इस योजनाओं में अविवाहित महिलाओं को लाभ नहीं मिलता है।
लाड़ली बहना योजना में महिलाओं को ई केवाईसी करवानी जरूरी है। जिन महिलाओं ने ई केवाईसी नहीं करवाई हैं, उन्हें 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
और भी पढ़ें:- लाड़ली बहना योजना में बड़ी गड़बड़ी; 607 बहनों के ₹7.59 लाख दो खातों में ट्रांसफर, ऐसे हुआ खुलासा
नए साल में बढ़ेगी लाड़ली बहना योजना की राशि?
बता दें कि, लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ने की संभावनाओं पर चर्चाएं तेज हैं। विजयपुर और बुधनी उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने के संकेत भी दिए थे। ऐसे में संभावना है कि 2025 से महिलाओं को अधिक वित्तीय सहायता मिल सकती है।
मई 2023 में हुई थी योजना की शुरुआत
मई 2023 में शुरू हुई इस योजना ने महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव किया। शुरुआत में योजना के तहत 1000 रुपए दिए जाते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। इस योजना ने महिलाओं को वित्तीय और सामाजिक सशक्तिकरण में मदद की है। हालांकि रक्षाबंधन पर बहनों को मोहन सरकार 250 रुपए शगुन के तौर से ज्यादा दे चुकी है।
लाड़ली बहना योजना की पात्रता शर्तें
- आयु: आवेदन करने वाले महिला की उम्र उस साल 1 जनवरी तक 21 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए, और अधिकतम उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- स्थानीय निवासी: महिला को मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी होना चाहिए।
- विवाहित महिलाएं: इसमें विधवा, तलाकशुदा, और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं।
- आय की सीमा: महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- टैक्सपेयर का न होना: महिला या उनके परिवार में कोई भी टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए।
- भूमि और संपत्ति की सीमा: यदि परिवार संयुक्त है, तो परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।
- सरकारी नौकरी: परिवार में किसी भी सदस्य को सरकारी नौकरी नहीं करनी चाहिए।
- वाहन की स्थिति: परिवार के पास ट्रैक्टर या चारपहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- पेंशन का लाभ: यदि महिला की उम्र 60 वर्ष से कम है और वह पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से 1250 रुपये प्रति माह से कम प्राप्त कर रही है, तो उसे भी 1250 रुपये तक पेंशन दी जाएगी।
स्टेटस चेक करने का तरीका
- आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज में "आवेदन एवं भुगतान की स्थिति" पर क्लिक करें।
- अब आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड सबमिट करें।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज कर वेरीफाई करें।
- स्टेटस चेक करने के लिए "सर्च" पर क्लिक करें।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS