Ladli Behna Yojana: क्या आपके खाते में नहीं आई 'लाड़ली बहना' की 23वीं किस्त?; चिंतित न हों...

Ladli Behna Yojana: क्या आपके खाते में 'लाड़ली बहना' की 23वीं किस्त नहीं आई? चिंता न करें...। अब MP की करोड़ों 'लाड़ली बहनों' का लंबा इंतजार खत्म हुआ। 23वीं किस्त की घड़ी आ गई है। हर माह की 10 तारीख या इससे पहले मिलने वाली किस्त इस बार देर से मिल रही है। 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' की 23वीं किस्त कब जारी होगी? अप्रैल में मिलने वाले 1250 रुपए किस तारीख को बहनों के खाते में आएंगे? CM मोहन यादव किस जिले से 16वीं बार बहनों को सौगात देंगे? यहां जानिए ताजा अपडेट...।
कल इतने बजे आएंगे पैसे
लाड़ली बहनाओं को हर महीने मिलने वाली 1250 की किस्त बुधवार (16 अप्रैल) के मिलेगी। CM मोहन यादव 16 अप्रैल को मंडला जिले के टिकरवारा गांव पहुंचेंगे। सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे। यहीं से सीएम 1.26 करोड़ बहनों को खुशखबरी देंगे। दोपहर तीन बजे तक बहनों के खातों में 23वीं किस्त आ जाएगी। अब तक लाड़ली बहनाओं को 33 हजार करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री 16 अप्रैल को 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को 337 करोड़ और 25 लाख बहनाओं को सिलेंडर रीफिलिंग की राशि 57 करोड़ भी जारी करेंगे।
सीएम मोहन 16वीं बार देंगे तोहफा
'मोहन सरकार' अप्रैल में 13वीं बार बहनों को लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहली बार 10 जनवरी 2024 को 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ ट्रांसफर किए थे। जनवरी के बाद फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त (1500 रुपए), सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर के बाद अब जनवरी 2025, फरवरी, मार्च और अब अप्रैल में सीएम मोहन यादव 16वीं बार बहनों को तोहफा देंगे।
पढ़िए मोहन यादव की पोस्ट
हर माह लाड़ली बहना योजना की राशि 10 तारीख तक डाल दी जाती है। इस बार देरी हुई तो कांग्रेस ने मुद्दा बनाया। इसक बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद सोशल मीडिया पर जानकारी साझा कर दी। सीएम ने 'X' पर लिखा-'खुशहाल बहनें, समृद्ध मध्य प्रदेश...नारी सशक्तीकरण का पर्याय बनी लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त 16 अप्रैल 2025 को ग्राम टिकरवारा, जिला मण्डला से बहनों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी( प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को अग्रिम शुभकामनाएं...।
खुशहाल बहनें, समृद्ध मध्य प्रदेश...
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 14, 2025
नारी सशक्तीकरण का पर्याय बनी लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त ग्राम टिकरवारा, जिला मण्डला से बहनों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को अग्रिम शुभकामनाएं।
🗓️ 16 अप्रैल, 2025
📍 ग्राम टिकरवारा, मण्डला pic.twitter.com/LcT8yM3biZ
जून 2023 को बहनों को मिली थी पहली किस्त
शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते थे। पहली किस्त 10 जून 2023 को ट्रांसफर की थी। 2023 में रक्षाबंधन पर योजना की राशि बढ़ाकर 1250 रुपए की गई। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। जून 2023 से मार्च 2025 तक 22 किस्त मिल चुकी हैं। अगस्त 2023 और 2024 में 250 रुपए अतिरिक्त दिए गए थे।
