Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'MP की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें: Live Update 

  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे अन्याय पत्र बताया है। कहा, कांग्रेस नेता हेमा मालिनी और कंगना रनौत के लिए कैसी कैसी भाषा का प्रयोग करते हैं। न्याय पत्र नहीं यह झूठ का पुलिंदा है। 

     
  • गुना जिले के राघोगढ़ में शुक्रवार को सीमांकन करने गई राजस्व टीम पर हमला हो गया। पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ब्रजकुमार मीना के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस के घोषणा-पत्र पर पहली प्रतिक्रिया दी है। कहा, कांग्रेस ने सबके साथ अन्याय करते हुए अपना समय गुजारा है। ऐसे में उनके मुंह पर न्याय शब्द शोभा नहीं देता। वह एक हारी हुई लड़ाई लड़ रही है। 

     
  • भाजपा ज्वाइन करेंगे  दीपक सक्सेना 
    कमलनाथ के करीबी नेता दीपक सक्सेना शुक्रवार को भाजपा की सदस्ता ले सकते हैं। वह छिंदवाड़ा से रवाना हो गए हैं। दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री निवास में उनके भाजपा ज्वाइन करने का कार्यक्रम तय है। दीपक के बेटे अजय सक्सेना पहले ही भाजपा ज्वाइन कर चुके हैं। दीपक भी कांग्रेस छोड़ चुके हैं। दीपक से मिलने गत दिवस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और फिर कमलनाथ भी पहुंचे थे।

  • चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के मझगवां एफएसटी 2 ने भाजपा का प्रचार वाहन पकड़ा है। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी के झंडे-बैनर लोड थे। अफसरों ने बताया कि वाहन बिना अनुमति के क्षेत्र में लोकसभा चुनाव प्रचार कर रहा था। 

  • पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार सुबह भोपाल निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर कटाक्ष करते हुए कहा- वह न जाने कैसा जादू करते हैं, सब गायब हो जाते हैं। छिंदवाड़ा वाले भी गायब होते-होते रह गए।
     

     
  • 12500 के चिल्लर लेकर नामांकन के लिए पहुंचा पहुंच अभ्यर्थी 
    मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में गुरुवार को लोकसभा प्रत्याशी 12500 के चिल्लर लेकर पहुंच गया। जमानत राशि के रूप में प्रत्याशी द्वारा लाई गई इस राशि में 9200 रुपए के सिक्के और 3300 रुपए नोट शामिल थे। गुरुवार को बैतूल में नामांकन कर आखिरी दिन था। लिहाजा, व्यस्तता के बीच निर्वाचन शाखा के कर्मचारियों को चिल्लर गिनने में पसीना छूट गया।

  • इंदौर विधानसभा क्षेत्र-2 में भाजपा का कार्यालय खुल
    इंदौर लोकसभा के विधानसभा क्षेत्र-2 में शुक्रवार को चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम] महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, निगम सभापति मुन्नालाल यादव, लोकसभा विस्तारक अनुज दुबे एवं नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • कांग्रेस जारी करेगी घोषणा-पत्र
    कांग्रेस दिल्ली में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी। कांग्रेस का घोषणा पत्र 14 भाषाओ में तैयार किया गया है। इसमें 5 न्याय और 25 गारंटियां शामिल हैं। जो युवा, महिला, श्रमिक, किसान सहित लगभग हर वर्ग के हितों को को प्रभावित करेंगी। कार्यकर्ता घर-घर गारंटी घोषणा-पत्र पहुंचाएंगे। 

  • बीजेपी का स्थापना दिवस कल
    भाजपा के स्थापना दिवस पर शनिवार को बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिंगरौली जिले में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान हर बूथ में भाजपा का झंडा फहराकर महापुरषों के चित्रों पर माल्यार्पण होगा। पार्टी पदाधिकारी, हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने और बूथ विजय पर मंथन करेंगे।  

  • मुख्यमंत्री मंडल-जबलपुर में 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव मंडला और जबलपुर के दौरे पर रहेंगे। दोपहर 2.35 बजे वह मंडला के बीजाडांडी में जनसभा करेंगे। शाम 4.30 बजे जबलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड-शो की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। रात 8 बजे साहू समाज के कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।

  • PCC चीफ का मिशन मालवा
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी उज्जैन, रतलाम, इंदौर और देवास जिले के प्रवास पर हैं। सुबह 11 बजे हेलीकाप्टर से उज्जैन के खाचरोद पहुंचेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 1 बजे रतलाम और 4 बजे इंदौर पहुंचेंगे। शाम 6 बजे इंदौर से देवास के लिए रवाना होंगे। शाम 7 बजे यहां चुनाव का कार्यालय उद्घाटन कर रात 8 बजे भोपाल रवाना होंगे। 

  • उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को भगवान महाकाल का भांग और चंदन का शृंगार किया गया। अलसुबह 4 बजे कपाट खुले। जल अभिषेक व पंचामृत से अभिषेक पूजन कर बाबा को भस्म चढ़ाई गई। शेषनाग का रजत मुकुट, मुण्डमाल और मखाने की माला के साथ सुगंधित पुष्पों की माला हनाकर फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। 

 

  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार रात ग्वालियर में लोकसभा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा के समर्थन में प्रचार किया। कहा भरत सिंह के सांसद बनने से ग्वालियर के विकास के नए द्वार खुलेंगे। आज आगामी लड़ाई की शुरुआत है। 7 मई को भारत की प्रगति जारी रखने की लड़ाई है। 
  • ग्वालियर के डीएसपी संतोष पटेल मतादाताओं को जागरूक करने के लिए नित नए प्रयोग करते रहते हैं। गुरुवार को उन्होंने X पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि मत का दान राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। 1 अप्रैल को जो भी युवा 18 वर्ष का हो चुका है, वह 9 अप्रैल तक BLO के पास आधार कार्ड लेकर आए और वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाये। उन्होंने अपने जन्मदिन पर छह युवाओं के घर जाकर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाया। 
     
    • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार को सतना में रहे। लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा की नामांकन रैली को संबोधित करते हुए भाजपा से पांच सवाल पूछे। कहा, इन सवालों में ही भाजपा के चरित्र का सच छुपा हुआ है। यह सवाल भाजपा के चेहरे को पढ़ने और पहचानने का जरिया हैं। सच और झूठ के अंतर को समझने में मददगार हैं।